कॉलेज छात्रा की हत्या प्रेमी ने कबूला गुनाह

भोटपट्टी इलाके में रेल लाइन के किनारे पड़ा मिला शव 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया मामले का पर्दाफाश मयनागुड़ी/ चेंगड़ाबांधा : जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत भोटपट्टी इलाके में गुरुवार की सुबह रेल लाइन के करीब एक कॉलेज छात्रा का शव मिला. उसकी पहचान माम्पी कार्जी के रूप में की गयी. […]

  • भोटपट्टी इलाके में रेल लाइन के किनारे पड़ा मिला शव
  • 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया मामले का पर्दाफाश
मयनागुड़ी/ चेंगड़ाबांधा : जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत भोटपट्टी इलाके में गुरुवार की सुबह रेल लाइन के करीब एक कॉलेज छात्रा का शव मिला. उसकी पहचान माम्पी कार्जी के रूप में की गयी. वह मयनागुड़ी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी. पुलिस ने शव मिलने के 12 घंटों के अंदर ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया.
माम्पी के प्रेमी पर ही हत्या का आरोप लगा है. जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती के मुताबिक, आरोपी सुमित मातब्बर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
माम्पी का परिवार भोटपट्टी इलाके का निवासी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गत बुधवार की शाम माम्पी घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. उसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने भोटपट्टी से गले छोबाबाड़ी की एक बांसवारी से खून से लथपथ माम्पी का शव बरामद किया.
पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या का प्राथमिक अनुमान लगाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.
एसपी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस को हत्या की खबर मिली. इसके बाद तुरंत पुलिस ने युद्धस्तर पर मामले की छानबीन शुरू की. जांच में हत्या का संदेह माम्पी के प्रेमी सुमित मातब्बर की ओर गया, जिसे कूचबिहार जिले के चेंगड़ाबांधा से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया है.
सुमित ने अपने बयान में कहा है, ‘माम्पी ने मेरा बहुत पैसा बर्बाद किया है. कल (बुधवार) फिर वह पैसे के लिए आयी थी. मैंने उससे शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी सर.’
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुमित ने बताया कि उसका माम्पी से चार साल से संबंध था. बुधवार को दोनों एक जगह काफी देर तक साथ थे. दोनों में झगड़ा भी हुआ.
इसी के बाद उसने माम्पी की हत्या की. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर और विस्तृत पूछताछ की जायेगी. फिलहाल सुमित ने बताया है कि इस हत्याकांड के पीछे और कोई नहीं है. उसने अकेले ही हत्या की है.
पूछताछ में सुमित ने बताया कि माम्पी समय-समय पर उससे बहुत पैसा ले चुकी है. इधर वह जब भी माम्मी को फोन करता उसका फोन व्यस्त मिलता. सुमित ने कहा कि उसने माम्पी को बहुत समझाया पर वह समझी नहीं. बुधवार को उसका दिमाग ठीक नहीं था. गुस्से में आकर उसने दुष्कर्म करने के बाद माम्पी की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >