दार्जिलिंग : सुमेटी मुक्ति मोर्चा का प्रतिनिधि दल आगामी 12 नवंबर को दिल्ली जायेगा. शहर के एचडी लामा रोड स्थित सुमेटी मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष विकास राई ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि आगामी 12 नवंबर को पार्टी के केन्द्रीय प्रतिनिधि दल दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात करेंगे.
सुमेटी मुक्ति मोर्चा ने अपने गठनकाल से ही सुनकोश, मेची और तीस्ता नदी से कटे हुए भूभाग को मिलाकर अलग राज्य गठन करने की मांग करते आ रहे हैं और इस मांग को लेकर केन्द्र सरकार से मुलाकात करेंगे. बंगाल सरकार ने पहाड़ में विकास के नाम पर गठन किये गये कोई भी व्यवस्था को उसे पहाड़वासी एवं गोरखाओं की जातीय पहचान और राजनीतिक सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता. इसलिए सुमेटी मुक्ति मोर्चा ने सुनकोश नदी, मेची नदी और तीस्ता नदी से कटे हुए भूभाग को लेकर अलग राज्य गठन करने की मांग श्री अध्यक्ष राई दोहराया.
आगामी 2019 में सम्पन्न होने जा रहे लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने हमारे मांग के बारे में केन्द्र के भाजपा सरकार से लेकर अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के नेतृत्व को अवगत करा चुके हैं. इसलिए हमारी मांग को जिस दल लिखित रुप में समर्थन करेगा उसी दल को सुमेटी मुक्ति मोर्चा समर्थन करेगा.
सुमेटी मुक्ति मोर्चा ने अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिये गांव से लेकर शहर-बाजार और बस्ती आदि क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने का काम युद्धस्तर पर कर रहा है. चल रहे नवंबर महीने या दिसंबर के पहले सप्ताह में सुमेटी मुक्ति मोर्चा अपने झंडे को सार्वजनिक करने का काम करेगा.
