बंगाल में भी लागू हो एनआरसी : केपीपीयू

जलपाईगुड़ी : कामतापुर पीपुल्स पार्टी (यूनाइटेड) ने असम की तर्ज पर उत्तर बंगाल समेत पूरे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि उत्तर बंगाल में घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से यहां के मूल निवासियों को समस्या का सामना करना […]

जलपाईगुड़ी : कामतापुर पीपुल्स पार्टी (यूनाइटेड) ने असम की तर्ज पर उत्तर बंगाल समेत पूरे पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि उत्तर बंगाल में घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसकी वजह से यहां के मूल निवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर बंगाल के विकास पर खर्च होने वाली राशि का लाभ घुसपैठियों को भी मिल रहा है. पार्टी के केंद्रीय सचिव निखिल राय ने यह आरोप लगाया है.

बुधवार को जलपाईगुड़ी के डिवीजनल कमिश्नर के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को केपीपीयू की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें मुख्य रूप से एनआरसी लागू करने की मांग की गयी है.
निखिल राय ने कहा कि उत्तर बंगाल में घुसपैठियों की बढ़ती संख्या से स्थानीय नागरिकों को मिलने वाली परिसेवाएं प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 25 मार्च को 1971 के बाद बाहर से आये लोगों को घुसपैठिया माना जाय और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कदम उठाया जाय.
ज्ञापन सौंपने से पहले जलपाईगुड़ी स्थित राजबाड़ी दिघी से केपीपीयू ने एक जुलूस निकाला, जो डिवीजनल कमिश्नर के कार्यालय तक गया. जुलूस का नेतृत्व सुभाष बर्मन, सुबल राय व अन्य ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >