दार्जिलिंग से गोजमुमो विनय गुट का लोस चुनाव लड़ने का संकेत, तृणमूल देगी गठबंधन का प्रस्ताव तो करेंगे विचार

दार्जिलिंग : आगामी लोकसभा चुनाव में गोजमुमो विनय गुट दार्जिलिंग लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा करने की सोच रहा है. स्थानीय गोजमुमो कार्यालय में पत्रकारों के साथ रूबरू हुए गोजमुमो केन्द्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हम लोगों से सम्पर्क करने का प्रयास […]

दार्जिलिंग : आगामी लोकसभा चुनाव में गोजमुमो विनय गुट दार्जिलिंग लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा करने की सोच रहा है. स्थानीय गोजमुमो कार्यालय में पत्रकारों के साथ रूबरू हुए गोजमुमो केन्द्रीय उपाध्यक्ष सतीश पोखरेल ने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हम लोगों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है.
लेकिन भाजपा ने दार्जिलिंगवासियों के साथ विश्वासघात किया है, इसलिए उसके साथ गठबंधन नहीं किया जा सकता. लेकिन अगर तृणमूल ने हमलोगों के साथ गठबंधन की इच्छा जाहिर की तो उस पर पार्टी आला कमान में चर्चा की जायेगी.
सतीश पोखरेल ने कहा कि इस वक्त तृणमूल सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हमारा अच्छा सम्बंध है और हम लोग मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग स्पष्ट रूप से रख चुके हैं. उन्होंने कह कि गोरखालैंड राज्य सरकार का नहीं, बल्कि केन्द्र सरकार का विषय है. हम लोग बंगाल के साथ बिना टकराव के बंगाल से अलग होना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई केन्द्रीय कोर कमेटी के बैठक में भी लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर विचार हुआ है. नये साल की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष विनय तमांग इस बारे में पार्टी की रणनीति को विस्तार से सामने रखेंगे. इससे पूर्व 7 अक्तूबर को दिल्ली के साकेत में सम्पन्न होने जा रहे पार्टी के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर भी श्री तमांग पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर रोशनी डालेंगे. दिल्ली में हो रहे बड़े कार्यक्रम के कारण दार्जिलिंग, कर्सियांग, मिरिक, कालिम्पोंग और सिलीगुड़ी में महकमा स्तर पर स्थापना दिवस सादगी से मनाया जायेगा.
हमारी मांग को सदन में कभी नहीं रखा
श्री पोखरेल ने कहा कि हमलोगों ने राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को वोट देकर दार्जिलिंग का संसद बनवाया, लेकिन उनलोगों ने हमारी मांग को सदन में कभी नहीं रखा. इसलिए इस बार हमलोगों ने अपनी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का सोच बनाया है. दूसरे दलों का समर्थन हम स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन भाजपा का समर्थन कदापि स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने एक सवाल के जवाब मे कहा कि गोजमुमो का गठन अलग राज्य के लिए ही हुआ है, इसलिए हमारा चुनावी मुद्दा गोरखालैंड ही रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >