बागडोगरा: इजराइल के नागरिक को मिली जमानत, सैटेलाइट फोन के साथ एयरपोर्ट से हुआ था गिरफ्तार

बागडोगरा : बागडोगरा एयरपोर्ट से दो सैटेलाइट फोन के साथ शनिवार को गिरफ्तार इजराइली नागरिक रॉय दलास को जमानत मिल गयी. रविवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायाधीश ने जमानत दे दी. शनिवार को इस इजरायली नागरिक को दिल्लीगामी विमान पर चढ़ने के दौरान सुरक्षा जांच के समय पकड़ा गया […]

बागडोगरा : बागडोगरा एयरपोर्ट से दो सैटेलाइट फोन के साथ शनिवार को गिरफ्तार इजराइली नागरिक रॉय दलास को जमानत मिल गयी. रविवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायाधीश ने जमानत दे दी. शनिवार को इस इजरायली नागरिक को दिल्लीगामी विमान पर चढ़ने के दौरान सुरक्षा जांच के समय पकड़ा गया था.
सीआइएसएफ कर्मियों ने उसके बैग से दो सैटेलाइट फोन बरामद किये थे. नियमानुसार कोई विदेशी नागरिक सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल भारत में नहीं कर सकता है. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) के अनुसार, विमान में भी सैटेलाइट फोन ले जाने पर पाबंदी है.
इसी आरोप में इजरायली नागरिक को सीआइएसएफ कर्मियों ने पकड़कर बागडोगरा पुलिस को सौंप दिया था. रविवार को बागडोगरा पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है. अदालत ने उस जमानत दे दी. उल्लेखनीय है कि उसके वीसा की मियाद भी खत्म हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >