डीपीएस सिलीगुड़ी पांचवीं बार बंगाल में नंबर एक

सिलीगुड़ी : दिल्ली पब्लिक स्कूल सिलीगुड़ी ने लगातार पांचवीं बार पश्चिम बंगाल के नंबर एक डे एंड बोर्डिंग स्कूल का अवार्ड अपने नाम किया है. यह अवार्ड देश में शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से दिया गया है. गत 29 सितंबर को उसकी ओर से गुड़गांव स्थित एक पांच सितारा होटल […]

सिलीगुड़ी : दिल्ली पब्लिक स्कूल सिलीगुड़ी ने लगातार पांचवीं बार पश्चिम बंगाल के नंबर एक डे एंड बोर्डिंग स्कूल का अवार्ड अपने नाम किया है. यह अवार्ड देश में शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से दिया गया है. गत 29 सितंबर को उसकी ओर से गुड़गांव स्थित एक पांच सितारा होटल में सम्मान समारोह का आायोजन किया गया था, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल सिलीगुड़ी के निदेशक शरद अग्रवाल ने उक्त अवार्ड ग्रहण किया.
इस अवसर पर उनके साथ स्कूल के प्राचार्य एसपी दास भी थे. एक बार फिर स्कूल को मिले इस सम्मान से शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बहुत खुश हैं. अगर राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो डे एंड बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में डीपीएस सिलीगुड़ी को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है.
इस संबंध में स्कूल के निदेशक शरद अग्रवाल ने लगातार पांचवीं बार पश्चिम बंगाल के नंबर एक स्कूल का अवार्ड मिलने का श्रेय शिक्षक-शिक्षिकाओं और पूरे स्कूल प्रबंधन को दिया है. उन्होंने कहा कि यह सभी की मेहनत का फल है. आपको बता दें की शिक्षा की उत्कृष्टता के 14 मानकों पर देश के शीर्ष 1000 स्कूलों की रेंटिंग की गयी थी, जिसमें डीपीएस सिलीगुड़ी डे एंड बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में पश्चिम बंगाल में सर्वश्रेष्ठ रहा.
विद्या भारती फाउंडेशन की ओर से राज्य में डीपीएस सिलीगुड़ी के अलावा डीपीएस फुलबाड़ी, डीपीएस जोका, साउथ कोलकाता और सुरेन्द्र इंजिनीयरिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, सिलीगुड़ी संचालित हो
रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >