कर्बला चाय बागान में देर रात हाथी ने मचाया तांडव
बिन्नागुड़ी : जंगली हाथियों के उपद्रव से बागान श्रमिक परेशान हो गये हैं. उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. चाय बगानों में जंगली हाथियों के बढ़ते हमले से बागान के साथ-साथ प्रबंधक भी काफी परेशानी में हैं. सोमवार की रात 1:30 बजे जंगली हाथी ने उत्पात मचाते हुये बानरहाट स्थित कर्बला चाय बागान के बेलभूतिया लाइन में बागान के तीन श्रमिकों आवासों को क्षतिग्रस्त कर तहस-नहस कर दिया.
कर्बला चाय बागान के लेबर वेलफेयर अधिकारी सुरजीत पाल ने बताया कि चाय बागान में लगातार जंगली हाथियों के बढ़ते उत्पात के कारण बागान प्रबंधन भी काफी परेशान हैं.
चाय बागान में कई नर्सरी के पौधों को भी हाथी ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. कर्बला चाय बागान पर हाथियों के बढ़ते हमले के साथ-साथ श्रमिकों के काम को भी प्रभावित कर रहा है. चाय श्रमिकों के क्वार्टर को नुकसान पहुंचाने से श्रमिकों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है.
लेबर वेलफेयर अधिकारी सुरजीत पाल ने बताया कि 1:30 बजे एक हाथी ने बेलभूतिया लाइन में घुसकर तीन श्रमिकों के क्वार्टर को तहस-नहस करते हुए चाय बागान के कई पौधे को भी क्षतिग्रस्त कर डाला.
उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा हाथी के हमले को रोकने के लिए किसी तरह का पहल नहीं किए जाने से काफी समस्यायें हो रही है. कुछ दिन पहले भी कर्बला चाय बागान में जंगली हाथी ने कई घरों को एवं चाय बागान के पौधों को नुकसान पहुंचाया था. इसी प्रकार से बिन्नागुड़ी चाय बागान में आए दिन हाथियों का हमला जारी है.
