मालदा : घर में बछड़ा घुसने के बाद दो परिवारों के बीच हुये विवाद में चार लोग घायल हो गये. सोमवार रात यह घटना इंगलिश बाजार थाने के नरहट्टा गांव में घटी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में जहर मोमिन, हालिमा बीबी, दाउद मोमिन और शाहिबा बीबी शामिल हैं.
सभी की उम्र बीस से 35 साल के बीच है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहर मोमिन, दाउद मोमिन रिश्ते में भाई हैं. आरोप है कि दाउद का एक बछड़ा जहर के घर में घुस गया. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. ईंट लगने से जहर मोमिन और दाउद का सर फट गया. रात में ही उन्हें इलाज के लिये मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
