जलपाईगुड़ी : शिकायत दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं बेटी के यौन उत्पीड़न के खिलाफ एसपी से गुहार

जलपाईगुड़ी : परिचित लोगों द्वारा नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटना को लेकर एक महिला ने एसपी से गुहार लगायी है. आरोप है कि बीते 28 अगस्त को घर में अकेली पाकर चार लोगों ने छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार किया. इस संबंध में छात्रा की मां […]

जलपाईगुड़ी : परिचित लोगों द्वारा नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटना को लेकर एक महिला ने एसपी से गुहार लगायी है. आरोप है कि बीते 28 अगस्त को घर में अकेली पाकर चार लोगों ने छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार किया.

इस संबंध में छात्रा की मां ने जब मयनागुड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो वहां के अधिकारियों ने पहले तो शिकायत दर्ज करने से आनाकानी की, लेकिन काफी अनुनय-विनय के बाद शिकायत दर्ज कर ली. हालांकि इस तरह के गंभीर मामले में पुलिस ने खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. उलटे आरोपियों ने महिला कविता राय और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है.

मंगलवार को कविता राय ने जिला एसपी के दफ्तर में जाकर उनसे भेंट की. उसके बाद उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करायी. यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी थाना अंतर्गत हुस्लुरडांगा की है. उल्लेखनीय है कि कविता राय के पति और उनका बेटा 28 अगस्त को किसी काम से बाहर गये हुए थे. उस समय अपनी दो छोटी बेटियों को लेकर कविता राय पड़ोसी के यहां गई हुई थी.

घर में छात्रा अकेली थी. इसी बीच छात्रा के शोर मचाने पर कविता राय और उनके पड़ोसी बाहर निकल आये. उन्होंने देखा कि धीरेन राय, सनका राय, जगन्नाथ राय और ममता राय वहां से भाग रहे हैं. जाते-जाते वे लोग उनकी बेटी को धमका गये. कहा कि पुलिस को अगर घटना के बारे में बतायेगी तो घर में आग लगाकर उसे जिंदा जला देंगे. कविता राय ने बताया कि उन्होंने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है.

जिला एसपी अमिताभ माइती ने बताया कि फिलहाल वह इस मामले में कोई मंतव्य नहीं करेंगे. मयनागुड़ी थाना को घटना की जांच के लिए कहा गया है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह घटना वास्तव में घटी है या पारिवारिक रंजिश के चलते आरोप लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >