मालबाजार : चाय बागान के नाले में गिरकर फंसा हाथी

मालबाजार : झुंड से बिछड़कर एक हाथी चाय बागान के नाले में गिर गया. यह घटना माल ब्लॉक के उदलाबाड़ी चाय बागान में हुयी है. वन कर्मियों ने जेसीबी की मदद से नाले से मिट्टी काटकर निकाला. फिर वह खुद ही उठकर वापस जंगल की ओर चला गया. स्थानीय निवासी राजू राय ने बताया कि […]

मालबाजार : झुंड से बिछड़कर एक हाथी चाय बागान के नाले में गिर गया. यह घटना माल ब्लॉक के उदलाबाड़ी चाय बागान में हुयी है. वन कर्मियों ने जेसीबी की मदद से नाले से मिट्टी काटकर निकाला. फिर वह खुद ही उठकर वापस जंगल की ओर चला गया.
स्थानीय निवासी राजू राय ने बताया कि सोमवार तड़के हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनायी दी. वह जाकर देखा की चाय बागान के एक नंबर सेक्शन के नाले में हाथी उलटा होकर गिरा पड़ा है. हाथी के चारो पैर ऊपर की ओर है.
जिससे वह खुद निकल नहीं पा रहा था. घटना की सूचना वन विभाग के तारघेरा रेंज को दी गयी. इधर इलाके में खबर फैलते ही उत्साहित लोगों की भीड़ जुटने लगी. दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप व लोगों के चिल्लाने से हाथी को परेशानी होने लगी. फिर वन विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर हाथी को नाले से निकलने में मदद की.
तारघेरा रेंज के रेंजर दुलाल घोष ने बताया कि रविवार रात लगभग 40 हाथियों का एक झुंड उदलाबाड़ी व धुमसीगाड़ा इलाके में घुसा था. झुंड का यह हाथी नाले में गिर गया. इसे छोड़कर बाकी का झुंड तड़के जंगल लौट गया.
बाद में जेसीबी मशीन लाकर नाले के आसपास से मिट्टी काटकर हटाने के बाद वह खुद ही उठकर जंगल लौट गया. वनकर्मियों का कहना है कि फिलहाल हाथी पर नजर रखा जायेगा. वह पूरी तरह स्वस्थ्य है या नहीं, झुंड ने उसे वापस लिया या नहीं. इन सब बातों का ख्याल रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >