सिलीगुड़ी : लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती सुकना स्थित सेना के त्रिशक्ति कोर के नये कमांडर बने हैं. उन्होंने 30 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप एम बाली से अपना पदभार ग्रहण किया. श्री मोहंती 83 बैच के इन्फैंट्री ऑफिसर हैं.
सबसे पहले उनकी नियुक्ति राजपूत रेजीमेंट में हुई. वर्तमान में वह राजपूत रेजीमेंट के कर्नल थे. सेना में अपने करियर के दौरान जनरल मोहंती कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. चीन तथा पाकिस्तान बॉर्डर पर काम करने का उनको काफी अनुभव है. वह कांगो में यूएन ब्रिगेड के सलाहकार भी रह चुके हैं.
