चेंगड़ाबांधा : बीएसएफ ने सीमा चौकी पर मनाया रक्षाबंधन

चेंगड़ाबांधा : सीमा सुरक्षा बल की 148वीं वाहिनी की ओर से भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट पर भव्य रूप से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ जलपाईगुड़ी से आये एसटी एनथोनी स्कूल के बच्चे प्रधान शिक्षिका राजिना राय के नेतृत्व में शामिल हुए. कार्यक्रम बल […]

चेंगड़ाबांधा : सीमा सुरक्षा बल की 148वीं वाहिनी की ओर से भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट पर भव्य रूप से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ जलपाईगुड़ी से आये एसटी एनथोनी स्कूल के बच्चे प्रधान शिक्षिका राजिना राय के नेतृत्व में शामिल हुए. कार्यक्रम बल के कैम्प में आयोजित हुआ जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण गीत गाकर वहां समां बांध दिया.
बच्चों ने वी साहू समादेष्टा और कमल रावत द्वितीय कमान अधिकारी एवं गुल्मपति गौतम कुमार और अन्य जवानों की कलाई पर राखी बांधी. राखी बांधने के साथ उन्हें मिठाईयां भी खिलाई. वहीं, बीएसएफ की ओर से बच्चों को उपहार और मिठाईयां दी गयीं. कार्यक्रम के बारे में स्थानीय लोगों को भी जानकारी दी गयी. अपने संबोधन में समादेष्टा वी साहू ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति की एक अनुपम धरोहर है जो इसकी विशालता, अपनापन और पवित्रता को दर्शाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >