संपत्ति के लिए वृद्धा के साथ पुत्र व पुत्रवधू ने की मारपीट

बालुरघाट : अपने पुत्र और पुत्रवधू से पीड़ित एक वृद्धा ने बालुरघाट थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उसका आरोप है कि घर और पूरी संपत्ति लिख देने के लिये उसपर दबाव बनाया जा रहा है. बालुरघाट महिला थाने पहुंची वृद्धा मां ने कहा कि उसके बेटे ने उसपर हंसिया से वार किया है. जानकारी […]

बालुरघाट : अपने पुत्र और पुत्रवधू से पीड़ित एक वृद्धा ने बालुरघाट थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उसका आरोप है कि घर और पूरी संपत्ति लिख देने के लिये उसपर दबाव बनाया जा रहा है. बालुरघाट महिला थाने पहुंची वृद्धा मां ने कहा कि उसके बेटे ने उसपर हंसिया से वार किया है.
जानकारी के मुताबिक बालुरघाट शहर के प्राच्य भारती इलाके में पेशे से तबला वादक वृद्ध प्रदीप चौधरी और उनकी पत्नी गीता चौधरी रहते हैं. उनका पुत्र लिटन चौधरी और पुत्रवधू नियमित रूप से उनपर अत्याचार करते हैं.
आरोप है कि टोटो चालक पुत्र लिटन चौधरी को उसकी पत्नी और उसके ससुराल वाले उकसाते हैं. सोमवार को मां और बेटे के बीच में विवाद काफी बढ़ गया. इस दौरान बेटे ने मां पर हंसिया से वार कर दिया. घायल गीता चौधरी को बालुरघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मंगलवार को कुछ ठीक होते ही वह सीधे बालुरघाट महिला थाने पहुंची और बेटे-बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है. जिला प्रोटेक्शन अधिकारी को भी मामले से अवगत कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >