नितुरिया में दबे पांव पहुंचा डेंगू, छात्रा को लिया चपेट में

नितुरिया : नितुरिया गांव के बाउरीपाड़ा में छात्रा के डेंगू से पीड़ित होने की खबर से जिला प्रशासन सकते में है. ब्लॉक प्रशासन के प्रतिनिधियों ने छात्रा के पिता से उसके घर जाकर मुलाकात की. डेंगू से मुकाबला के लिये इलाके में फॉगिंग स्प्रे कराया जा रहा है. ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो रहा है. […]

नितुरिया : नितुरिया गांव के बाउरीपाड़ा में छात्रा के डेंगू से पीड़ित होने की खबर से जिला प्रशासन सकते में है. ब्लॉक प्रशासन के प्रतिनिधियों ने छात्रा के पिता से उसके घर जाकर मुलाकात की. डेंगू से मुकाबला के लिये इलाके में फॉगिंग स्प्रे कराया जा रहा है. ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक दुबेश्वरी कोलियरी के कर्मी शशधर बाउरी बाउरी के पुत्री सावित्री बाउरी को पिछ्ले एक सप्ताह से बुखार की शिकायत थी. साधारण दवाइयां खाने के बाद भी उसकी तबीयत ठीक नहीं हो रही थी. चिंतित घरवालों ने सावित्री को इसीएल के सांकतोड़िया अस्पताल में भर्ती कराया. रक्त की जांच होने पर डेंगू पॉजिटिव निकला. डेंगू पॉजिटिव की खबर मिलते ही नितुरिया ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप मच गया. ब्लॉक स्वास्थ अधिकारी सुभाष चंद्र महतो ने भामुरिया ग्राम पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक की.

इसके बाद बुधवार को ज्वाइंट बीडीओ गोपालचंद्र शिट व भामुरिया ग्राम पंचायत प्रधान मण्डी शशधर बाउरी से उनके निवास पर जाकर मिले और विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद नितुरिया व उसके आस पास के पाड़ा में फॉगिंग स्प्रे मशीन के माध्यम से स्प्रे कराया. इसके बाद नितुरिया थाना के अन्दर और बाहर भी स्प्रे किया गया. आस-पास के सभी स्कूलों में भी स्प्रे किया गया. इसीएल के मेडिसिन हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. बीएन ठाकुर ने बताया कि सावित्री अभी पूरी तरह स्वस्थ है.
उसके रक्त मे डेंगू के जीवाणु मिले हैं. ज्वाइंट बीडीओ गोपालचंद्र शिट ने बताया कि बरसात के मौसम में सभी ग्राम पंचायतों में फॉगिंग स्प्रे मशीन दी गयी है. प्रतिनिधि सभी ग्रामों मे घूम-घूम कर डेंगू के सम्बन्ध में जानकारी ले रहे हैं. हालांकि अब तक और किसी गांव से डेंगू की कोई नयी रिपोर्ट नहीं मिली है. हम पूरी परिस्थिति पर नजर रखे हुये हैं. पुरूलिया जिला स्वास्थ्य अधिकारी अनिल दत्ता ने बताया कि डेंगू की खबर मिलने के बाद ही ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभावित गांव का दौरा करने को कहा गया है.
हालांकि अब तक इस तरह का कोई नया मामला नहीं मिला है. एहतियात के तौर पर इलाके में फॉगिंग और ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जा रहा है. नितुरिया ब्लॉक स्वास्थ अधिकारी को इसीएल के सांकतोड़िया अस्पताल के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करने को कहा गया है. ब्लॉक स्वास्थ्य दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार नितुरिया गांव में स्वास्थ्य दफ्तर की एक टीम ने दौरा कर सर्वे किया. गुरूवार को नितुरिया गांव में मेडिकल टीम पहुंचकर लोगों की रक्त जांच करेगी. इस दौरान यदि कोई बुखार की शिकायत करता है, तो तुरन्त रक्त जांच कर उसका इलाज शुरू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >