दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

कूचबिहार : दो मोटरबाइकों के बीच आमने सामने टक्कर में एक सवार की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. रविवार की सुबह 10 बजे के करीब यह घटना कूचबिहार शहर के रानीबागान इलाके के तोर्षा बांध पर बनी नवनिर्मित सड़क पर घटी है. जानकारी अनुसार घटना […]

कूचबिहार : दो मोटरबाइकों के बीच आमने सामने टक्कर में एक सवार की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. रविवार की सुबह 10 बजे के करीब यह घटना कूचबिहार शहर के रानीबागान इलाके के तोर्षा बांध पर बनी नवनिर्मित सड़क पर घटी है. जानकारी अनुसार घटना में गंभीर रुप से घायल तीन सवारों को कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल ले जाया गया जहां संजय बर्मन नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बाकी दो घायलों आशराबुल होसेन और शाहरुख खान की हालत चिंताजनक है. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे. इसके अलावा दोनों मोटरबाइक काफी तेज रफ्तार में थी.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रानी बागान इलाके में तोर्षा बांध पर नयी पक्की सड़क बनायी गयी है. लेकिन इस सड़क पर कोई स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने से यह घटना घटी है. उन्होंने इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिये प्रशासन से कदम उठाने की मांग की है. स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने से यह घटना घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >