बच्चा चोर की अफवाह में मारपीट नहीं करने की चेतावनी

जलपाईगुड़ी : बच्चा चोर या अन्य किसी संदेह के आधार पर सामूहिक पिटाई की बढ़ रही घटनाओं पर लगाम कसने के लिये जिला पुलिस सख्त हो गयी है. मंगलवार को जिले के एसपी अमिताभ माइती ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के जरिये आम जनता से अपील की कि वे बच्चा चोर या अन्य किसी […]

जलपाईगुड़ी : बच्चा चोर या अन्य किसी संदेह के आधार पर सामूहिक पिटाई की बढ़ रही घटनाओं पर लगाम कसने के लिये जिला पुलिस सख्त हो गयी है. मंगलवार को जिले के एसपी अमिताभ माइती ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के जरिये आम जनता से अपील की कि वे बच्चा चोर या अन्य किसी तरह के अपराध के संदिग्ध व्यक्ति से मारपीट नहीं कर उन्हें पुलिस को सौंप दें. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने लोगों से अज्ञात या संदिग्ध किसी व्यक्ति को देखने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर 03561-230725 नंबर पर फोन करने या व्हाट्सएप नंबर 977515001 पर संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर अपलोड कर भेजने का अनुरोध किया है. उल्लेखनीय है कि बंगाल सहित देश के कुल नौ राज्यों में बच्चा चोर व अन्य मामलों में लोगों ने केवल संदेह के आधार पर पीट पीटकर निर्दोष व्यक्तियों को मार डाला गया है. इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम के लिये जिला पुलिस ने यह अभियान शुरु किया है.
एसपी अमिताभ माइती ने बताया कि बच्चा चोर को लेकर कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं. हालांकि इसके पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य है या नहीं इसको लेकर उन्होंने कोई मंतव्य नहीं किया. हालांकि जिला पुलिस के विभिन्न थाने इसकी जांच कर रहे हैं. समय आने पर उसका खुलासा भी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस साल जून तक माल ब्लॉक के क्रांति थाना क्षेत्र में बच्चा पकड़ने, चोर और अपहरण के संदेह में कई संदिग्ध लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पांच अन्य फरार लोगों की तलाश की जा रही है.उल्लेखनीय है कि बीते 13 जुलाई को पुलिस ने बारोघरिया की घटना के सिलसिले में पांच लोगों को मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया था. 23 जुलाई को बारोघरिया और कुमलाई सेतु के निकट दो अलग अलग घटनाओं के सिलसिले में चार महिलाओं से बच्चा चोर समझकर उनसे मारपीट की गयी. उन्होंने स्पष्ट किया कि चार महिलाओं पर ग्राहक बनकर दुकान से कपड़े चुराने का मामला है.
प्रद्युत राय की शिकायत के आधार पर इन्हें गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को उन्हें जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. एसपी ने बताया कि चारों महिलाओं से मारपीट के मामले दर्ज कर 25 ग्रामीणों के बारे में छानबीन धूपगुड़ी थाना पुलिस कर रही है.
मंगलवार को धूपगुड़ी प्रखंड के गादंग दो नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत पश्चिम सालबाड़ी के एक घर में असम से आये अनवारुल होसेन सहित दो पुरुषों और एक अज्ञात महिला को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पुलिस मकान मालिक के परिवार के एक सदस्य से पूछताछ के बाद मामले की जांच कर रही है. इस बीच कपड़ा चोरी के मामले में गिरफ्तार बर्मन और गीता दास को अदालत ने चार रोज के रिमांड पर भेजा है. वहीं, सारथी साहनी और पायल दास को 14 रोज की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >