दो छिनताइबाजों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मालदा : मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से मोबाइल, सोने की चेन छीनने की कोशिश में दो छिनताईबाज लोगों के हत्थे चढ़ गये. हालांकि मौका पाकर एक छिनताईबाज भाग निकला, जबकि दूसरे की जमकर धुनाई की गई. यह घटना रविवार की सुबह मालदा शहर के बांध रोड इलाके में घटी. खबर पाकर इंगलिश बाजार थाना […]

मालदा : मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से मोबाइल, सोने की चेन छीनने की कोशिश में दो छिनताईबाज लोगों के हत्थे चढ़ गये. हालांकि मौका पाकर एक छिनताईबाज भाग निकला, जबकि दूसरे की जमकर धुनाई की गई. यह घटना रविवार की सुबह मालदा शहर के बांध रोड इलाके में घटी. खबर पाकर इंगलिश बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
एक छिनताईबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक राउंड कारतूस बरामद किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार ताजमुल शेख कालियाचक थाने के सुजापुर इलाके का रहने वाला है. उसके साथ छिनताई में नूर आलम भी शामिल था, जो कि भाग निकला. उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से मालदा शहर के बांध रोड इलाके में मॉर्निंग वॉक करने वालों से छिनताई की घटनाएं बढ़ गई हैं. इससे आम नगरवासी भयभीत हैं.
रविवार की सुबह एक महिला से छिनताई की कोशिश की गई. उसने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और उसके गले से चेन खींचकर भागने की कोशिश करने लगे. महिला की चित्कार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गये. उन्होंने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन एक भाग निकला. दूसरे आरोपी को पिटकर पुलिस को सौंप दिया गया. पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी शहर में पहले भी कई घटनाओं में लिप्त रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >