लोकलाज के कारण कर दी नवजात की हत्या

जलपाईगुड़ी : लोकलाज के कारण ही बच्ची की हत्या की है. अदालत में जाते समय आरोपी पिता दिलीप चक्रवर्ती ने इन बातों को स्वीकार किया. दिलीप चक्रवर्ती का कहना है कि उसकी पत्नी ने पहले बच्ची का गला दबाया, उसके बाद फंदे से गला घोंट दिया. सोमवार को नवजात बच्ची की हत्या के आरोप में […]

जलपाईगुड़ी : लोकलाज के कारण ही बच्ची की हत्या की है. अदालत में जाते समय आरोपी पिता दिलीप चक्रवर्ती ने इन बातों को स्वीकार किया. दिलीप चक्रवर्ती का कहना है कि उसकी पत्नी ने पहले बच्ची का गला दबाया, उसके बाद फंदे से गला घोंट दिया. सोमवार को नवजात बच्ची की हत्या के आरोप में मयनागुड़ी के साप्टिबाड़ी के काशीडांगा से फूलबाड़ी निवासीतप्टिबाड़ी आ गये थे.
जानकारी मिली है कि इस दंपत्ती को पहले से ही पांच संतानें है. इनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. बेटी के ससुराल वाले क्या सोचेंगे. यही सोचकर दंपत्ती ने नवजात बच्ची के हत्या करने की योजना बनायी. इस योजना के तहत वे साप्टीबाड़ी में रिश्तेदार के घर पर आ गये थे. शनिवार को साप्टीबाड़ी के एक तालाब से नवजात का शव बरामद किया गया. आरोप मिलते ही मयनागुड़ी पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने बताया कि पति-पत्नी दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से नवजात की हत्या की है. मंगलवार को दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >