23 से 25 तक चाय पैकेटों की होगी नाकाबंदी

दार्जिलिंग : चाय श्रमिकों के जारी आंदोलन को और प्रभावशाली बनाने के लिए ज्वाइंट फोरम ने जेवी तमांग को संयोजक और सुनील राई को प्रवक्ता चुना है. खास बात यह रही कि ज्वाइंट फोरम की बैठक में गोजमुमो के श्रमिक संगठन, दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन ने हिस्सा नहीं लिया. अभी पहाड़ की सत्ता […]

दार्जिलिंग : चाय श्रमिकों के जारी आंदोलन को और प्रभावशाली बनाने के लिए ज्वाइंट फोरम ने जेवी तमांग को संयोजक और सुनील राई को प्रवक्ता चुना है. खास बात यह रही कि ज्वाइंट फोरम की बैठक में गोजमुमो के श्रमिक संगठन, दार्जिलिंग तराई डुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन ने हिस्सा नहीं लिया. अभी पहाड़ की सत्ता यानी जीटीए में गोजमुमो काबिज है, लेकिन उसके ही श्रमिक संगठन के आंदोलन में हिस्सा नहीं लेने से श्रमिकों के एक बड़े वर्ग में क्षोभ है.
जीटीए चेयरमैन विनय तमांग अभी तृणमूल सरकार के संगी हैं, इसीलिए गोजमुमो चाय श्रमिकों के आंदोलन से दूरी बनाकर रख रहा है. पहाड़ के अन्य सभी श्रमिक संगठनों ने श्रमिकों के हित में गोजमुमो से भी आंदोलन में साथ आने की अपील की है.
शनिवार को स्थानीय गोरखा दुख निवारक सम्मेलन भवन में पहाड़ के लिए ज्वाइंट फोरम की बैठक हुई. इसमें माकपा के श्रमिक संगठन से समन पाठक, क्रामाकपा के श्रमिक संगठन से केवी सुब्बा व सुनील राई, गोरामुमो के श्रमिक संगठन से जेवी तमांग व सुदेश राई, गोरखा लीग के श्रमिक संगठन से लक्षुमान प्रधान, जाप के श्रमिक संगठन से अमर लामा, कांग्रेस के श्रमिक संगठन से दावा नर्बुला आदि उपस्थित थे.
दो घंटा से अधिक समय तक चली बैठक में चाय श्रमिकों के आंदोलन के लिए जेवी तमांग को संयोजक और सुनील राई को प्रवक्ता चुना गया.
बैठक के बाद दावा नर्बुला ने बताया कि बैठक में 9 जुलाई को कर्सियांग एएलसी कार्यालय और 10 जुलाई को दार्जिलिंग एएलसी कार्यलय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.
इसके साथ ही 23 से 25 जुलाई तक चाय के पैकेटों को पहाड़ से समतल लाने पर रोका जायेगा. 24 और 25 जुलाई को दार्जिलिंग शहर में ज्वाइंट फोरम धरना-प्रदर्शन करेगा.एक प्रश्न के जवाब में समन पाठक ने कहा कि 12 जुलाई को कोलकता में न्यूनतम मजदूरी पर बैठक है. इसके बाद 17 जुलाई को सिलीगुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उतरकन्या में त्रिपक्षीय बैठक बुलायी गयी है. यदि त्रिपक्षीय बैठक में न्यूनतम मजदूरी के भुगतान पर मोहर नहीं लगी तो ज्वाइंट फोरम आपात बैठक बुलाकर अपने आंदोलन को अंतिम रूप देगा.
लांग व्यू चाय बागान में एचपीडब्ल्यूयू की सभा
दार्जिलिंग. चाय बागानों में न्यूनतम मजदूरी कानून लागू करने की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच गोरामुमो के श्रमिक संगठन हिमालयन प्लांटेशन वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को कर्सियांग क्षेत्र स्थित लांग व्यू चाय बागान में सभा की. इसमें यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीमा लामा के अलावा दिनेश साम्पांग राई, सूरज घीसिंग की विशेष उपस्थिति रही. सभा को सम्बोधित करते हुए नीमा लामा ने कहा कि आज की महंगाई में चाय श्रमिकों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए न्यूनतम मजदूरी जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >