तृणमूल श्रमिक संगठन का गेट मीटिंग कार्यक्रम संपन्न

नागराकाटा : तृणमूल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन, चाय बागान तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन का दो-दिवसीय गेट मीटिंग का कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया. गुरुवार से डुआर्स के विभिन्न चाय बागानों में संगठन की ओर से बागानों में न्यूनतम मजदूरी, चाय श्रमिकों को जमीन का पट्टा देने, प्लांटेशन्स लेबर एक्ट में संशोधन, बंद व बीमार […]

नागराकाटा : तृणमूल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन, चाय बागान तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन का दो-दिवसीय गेट मीटिंग का कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया. गुरुवार से डुआर्स के विभिन्न चाय बागानों में संगठन की ओर से बागानों में न्यूनतम मजदूरी, चाय श्रमिकों को जमीन का पट्टा देने, प्लांटेशन्स लेबर एक्ट में संशोधन, बंद व बीमार चाय बागानों के केंद्र द्वारा अधिग्रहण जैसी पांचसूत्री मांगों को लेकर गेट मीटिंग की जा रही थी.
संगठन ने पहले चार दिनों तक गेट मीटिंग का एलान किया था, पर राज्य सरकार और मालिक पक्ष के अनुरोध पर अपने आंदोलन को दो ही दिन में समेट दिया. इसके अलावा 9 जुलाई को सिलीगुड़ी में टी बोर्ड कार्यालय के सामने अनशन को भी टाल दिया गया है. चाय बागान तृणमूल कांग्रेस मजदूर यूनियन ने दो दिनों में लक्खीपाड़ा, मेचपाड़ा, दलगांव, तोर्षा, गोपालपुर, नागराकाटा, चेंगमारी, लुकसान, रियाबाड़ी, मालनदी, टूनबाड़ी, केलाबाड़ी, नया साइली, ग्रासमोड़, कुर्ती, भगतपुर, नेपाचापुर, भातखावा व अन्य चाय बागानों में गेट मीटिंग की.
शनिवार को लक्खीपाड़ा चाय बागान में आयोजित गेट मेटिंग में संगठन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष राजू गुरुंग, सचिव तवारक अली एवं अन्य उपस्थित थे. अध्यक्ष मोहन शर्मा ने राज्य सरकार पर श्रमिकों के हित में फैसला लेने का भरोसा जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >