पिता का नहीं करा पा रहा था इलाज, दुख में आकर बेटे ने लगा ली फांसी

जलपाईगुड़ी : पिता किसी जटिल रोग से पीड़ित हैं. जवान बेटे की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है, इसलिये आर्थिक संकट के चलते वह उनका समुचित इलाज नहीं करा पा रहा था. इस पीड़ा को नहीं झेल सकने के बाद बेटे ने अवसाद की स्थिति में फांसी लगा ली. हालांकि उस समय उसकी मौत नहीं हुई […]

जलपाईगुड़ी : पिता किसी जटिल रोग से पीड़ित हैं. जवान बेटे की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है, इसलिये आर्थिक संकट के चलते वह उनका समुचित इलाज नहीं करा पा रहा था. इस पीड़ा को नहीं झेल सकने के बाद बेटे ने अवसाद की स्थिति में फांसी लगा ली. हालांकि उस समय उसकी मौत नहीं हुई और उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया था.
सात दिनों तक जिंदगी व मौत के बीच झूलते हुए आखिर में सोमवार की रात सुकुमार राय (25) की मृत्यु हो गयी. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान इलाके के निवासी और सुकुमार के पिता बुधारु राय लंबे समय से किसी जटिल रोग से पीड़ित हैं. इलाज के लिये सुकुमार ने अपनी जमा पूंजी लगा दी लेकिन उसके बावजूद वह पिता को स्वस्थ नहीं कर सका.
इलाज के लिये अब उसके पास रुपए बचे भी नहीं थे जिससे वह आगे उनका इलाज करवाता. इसी गम में सुकुमार अवसाद में चला गया था. उसके बाद विगत 26 जून को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. उसकी मौत की घटना के बाद से कुकुरजान इलाके में शोक की लहर है. पारिवारिक सूत्र के अनुसार सुकुमार राय केरल में दैनिक मजदूर का काम करता था. कुछ ही दिनों पहले पिता की अस्वस्थता की खबर मिलने के बाद वह वापस घर आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >