हेलमेट नहीं पहनने से दो युवकों की गयी जान

धूपगुड़ी : बिना हेलमेट के बाइक चलाने की कीमत दो युवकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी ब्लॉक क्षेत्र में एक लॉरी की चपेट में आकर दो मोटरबाइक सवारों की मौत हो गयी. इस घटना में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल […]

धूपगुड़ी : बिना हेलमेट के बाइक चलाने की कीमत दो युवकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी ब्लॉक क्षेत्र में एक लॉरी की चपेट में आकर दो मोटरबाइक सवारों की मौत हो गयी. इस घटना में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गुरुवार की शाम को यह दुर्घटना सालबाड़ी इलाके में घटी है. उल्लेखनीय है कि तीनों मोटरबाइक सवार बिना हेलमेट के सवारी कर रहे थे. घटना में मृत सवारों की पहचान अबुल हसन (23) और हामिफुल हक (22) के नाम से की गयी है. गंभीर रुप से घायल जोशिमुल अहमद का इलाज जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में चल रहा है. तीनों अलीपुरद्वार जिले के फाकाटा के निवासी बताये गये हैं.
एक बाइक पर सवार थे तीन युवक
तीनों मोटरबाइक सवार बिना हेलमेट के धूपगुड़ी से सालबाड़ी की ओर जा रहे थे. उसी समय विपरीत दिशा से एक लॉरी के साथ उनकी आमने सामने टक्कर हो गयी. इससे घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गयी. गंभीर रुप से घायल जोशिमुल अहमद को पहले धूपगुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया.
उसके बाद उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. घटना के बाद कुछ समय तक धूपगड़ी-फालाकाटा एनएच 31 पर वाहनों का आवागम रुका रहा. पुलिस ने लॉरी को जब्त कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है जबकि चालक फरार बताया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >