आठ जुलाई को कार्सियांग से होगी जनसभा की शुरुआत

कालिम्पोंग : जीटीए के चेयरमैन विनय तमांग भी अब विपक्षियों के आरोपों पर मौन रहने के मूड में नहीं हैं. इसके लिए उन्होंने जनसभा के माध्यम से वार करने का मन बनाया है. पहाड़ के महकमा व ब्लॉक स्तर पर सभा के तरीखों की घोषणा भी कर दी गयी है. इस विषय पर जीटीए चीफ […]

कालिम्पोंग : जीटीए के चेयरमैन विनय तमांग भी अब विपक्षियों के आरोपों पर मौन रहने के मूड में नहीं हैं. इसके लिए उन्होंने जनसभा के माध्यम से वार करने का मन बनाया है. पहाड़ के महकमा व ब्लॉक स्तर पर सभा के तरीखों की घोषणा भी कर दी गयी है. इस विषय पर जीटीए चीफ ने बुधवार को कालिम्पोंग की जनता के सामने अपने विचार रखे.
विनय तमांग ने कहा कि जीटीए के पदभार ग्रहण के बाद से ही शत्रुविहीन राजनीति करने की बातें कर शुरूआत की थी. परंतु मेरे ऊपर आरोप एवं सुई घोंपने का काम हुआ. मौन की राजनीति करता देख अगर ऐसा होता है तो अब पक्की राजनीति करके दिखाऊंगा. जिसकी शुरूआत कार्सियांग में आठ जुलाई की जनसभा से होगा.
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए गोरामुमो की ओर संकेत करते हुए कहा कि अब चुप नहीं बैठेंगे. श्री तमांग ने कहा कि पहाड़ में शांति रहे. पहाड़ का विकास हो इसपर लगातार कार्य कर रहा था. परंतु अब मुझपर लगातार आरोप लगाने कार्य किया जा रहा है. इसके लिये अब विरोधियों को को जवाब देने के लिए जनता हमें बार-बार आग्रह कर रही है. जिसको देखते हुए जनसभा करने का निर्णय लिया गया है. जनसभा में केवल विपक्षियों को जबाब ही नहीं बल्कि जीटीए संभालने के बाद आठ माह के अंदर क्या विकास कार्य हुआ. इसकी जानकारी जनसभा के माध्यम से दी जायेगी.
कर्सियांग के बाद कालिम्पोंग एवं दार्जिलिंग में भी 14 जुलाई के अंदर ही जनसभा करने की जानकारी दी. अपने सम्बोधन में तमांग ने पहाड़ के चारो महकमा में पानी की समस्या के समाधान करने के लिए मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी होने की जानकारी दी. उन्होंने पहाड़ में पानी की समस्या समाधान करने हेतु नगरपालिका, जीटीए, पीएचई, राज्य की पीएचई एवं एमएडी विभाग के बीच को-ऑर्डिनेशन होता है तो 50 प्रतिशत पानी की समस्या का समाधान हो जायेगा. इसके लिए खुद पहल कर जल्द एक कमेटी गठित करने की जानकारी दी. वहीं कोलकत्ता की तर्ज पर कालिम्पोंग के साइंस सेंटर में नीको पार्क बनाने की योजना पर विचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >