गंगतोक. एसडीएफ दक्षिण जिला कार्य समिति के तहत युवा प्रकोष्ठ की आयोजित दो दिवसीय कार रैली सोमवार को नाम्ची में संपन्न हो गयी.
सिक्किम में एसडीएफ को अजेय करार देते हुए एसडीएफ सिक्किम अजेय सिक्किम के नारे के साथ इस रैली को दक्षिण सिक्किम मुख्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र राई व पार्टी के दक्षिण जिला अध्यक्ष गणेश राई ने झंडा दिखाकर विदा किया था.
दक्षिण जिले के सभी सात समष्टि भ्रमण कर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उर्जा प्रदान किया गया. दक्षिण जिला युवा संयोजक तथा प्रचार प्रभारी अविनाश याखा ने प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. रैली में उपस्थित युवाओं ने लोगों से गांव-गांव में घुमकर लोगों को जागरूक किया. लगभग चार सौ वाहनों के साथ युवाओं ने खुद अपनी स्वेच्छा से इस कार रैली का आयोजन किया था. संयोजक याखा ने बताया कि इस तरह की रैली अब हर 15 दिनों में आयोजित किया जायेगा.
