फ्रैंकफिन सिलीगुड़ी से 12 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

सिलीगुड़ी : फ्रैंकफिन सिलीगुड़ी ने एक और सफलता हासिल की है. इसके 12 विद्यार्थियों को विभिन्न एयरलाइन कंपनियों में नौकरी मिली है. इनमें से छह विद्यार्थियों को जेट एयरवेज में और चार विद्यार्थियों को इंडिगो एयरलाइंस में केबिन क्रू का काम करने का मौका मिला है. वहीं बाकी दो विद्यार्थियों को इंडिगो और स्पाइस जेट […]

सिलीगुड़ी : फ्रैंकफिन सिलीगुड़ी ने एक और सफलता हासिल की है. इसके 12 विद्यार्थियों को विभिन्न एयरलाइन कंपनियों में नौकरी मिली है.
इनमें से छह विद्यार्थियों को जेट एयरवेज में और चार विद्यार्थियों को इंडिगो एयरलाइंस में केबिन क्रू का काम करने का मौका मिला है. वहीं बाकी दो विद्यार्थियों को इंडिगो और स्पाइस जेट में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी मिली है.
शनिवार को सेवक रोड स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से फ्रैंकफिन सिलीगुड़ी सेंटर के हेड कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बारहवीं के बाद फ्रैंकफिन कैरियर बनाने का सुनहरा मौका देता है. संवाददाता सम्मेलन में इंस्टीट्यूट के फ्रेंचाइजी हेड पवन अग्रवाल, प्लेसमेंट हेड हरजीत कौर आनंद, माधवी शुक्ला, स्वरूप चौधरी, पिंकी खवास व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >