नागराकाटा : टी बोर्ड ने बंद रेड बैंक, सुरेंद्र नगर और धरनीपुर चाय बागानों में छात्रवृत्ति आवेदन के लिए एक शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया. शिविर में तीनों चाय बागानों के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ गयी. शिविर आये विद्यार्थियों की भीड़ को देखकर टी बोर्ड के कर्मी काफी खुश थे. तीनों चाय बागानों के लिए लगभग पांच सौ आवेदन पत्र जमा किया गया.
वहीं डुआर्स के बंद केरन, मानाबाड़ी एवं कुमलाई चाय बागानों के विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान करने के लिए टी बोर्ड की ओर से एक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. टी बोर्ड की ओर से बंद चाय बागानों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा के बाद जिले के बंद तीनों केरन, मानाबाड़ी एवं कुमलाई चाय बागानों के छात्रवृत्ति प्रदान तालिका में नाम नहीं रहने के कारण छात्रों में निराशा थी.
टी बोर्ड की ओर से फिर से बंद केरन, मानाबाड़ी एवं कुमलाई चाय बागानों के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही शिविर के आयोजन करने की घोषणा से तीनों चाय बागान के विद्यार्थियों में खुशी छा गयी. चाय बागान के शिक्षाप्रेमियों ने इसके लिए टी बोर्ड को धन्यवाद दिया है. बोर्ड की ओर से पिछले पांच जून को बंदापनी, ढेकलापाड़ा चाय बागान के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आयोजन शिविर का आयोजन किया गया था.
उल्लेखनीय है कि टी बोर्ड की ओर से बंद चाय बागानों के समस्त नियमित एवं रेगुलर (नर्सरी व प्राथमिक) को छोड़कर अन्य सभी विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, किताब, कॉपी की खरीदारी के लिए विद्यार्थियों को चार हजार रुपया दिया जायेगा. एक परिवार से सिर्फ दो विद्यार्थियों को छात्रवृति देने का प्रावधान है. इस कार्यक्रम को किताब, स्कूल यूनिफॉर्म एवं भर्ती छात्रवृत्ति कहा गया है.
टी बोर्ड बीरपाड़ा आंचलिक दफ्तर और जलपाईगुड़ी जोनल कार्यालय ने सयुंक्त रुप से रेड बैंक, सुरेन्द्रनगर और धरनीपुर चाय बागानों में यह शिविर आयोजन किया गया था. इस शिविर में बीरपाड़ा आंचालिक दफ्तर अधिकारी विमान साह, संयुक्त बंदोपाध्याय, प्रनीत थापा एवं विजेन्द्र प्रसाद उपस्थित थे. जलपाईगुड़ी टी बोर्ड के निर्देशक चन्द्र शेखर मित्र ने कहा कि बंद चाय बागानों के विद्यार्थियों के साथ हम खड़े हैं.
छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा लेने के लिए लगे इस शिविर में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी थी. हम चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सके. जलपाईगुड़ी जिले के अन्य तीन चाय बागान केरन, मानाबाड़ी,एवं कुमलाई में भी जल्द ही शिविर लगाया जाएगा.
