रितिका की सफलता पर शहर गौरवान्वित

सिलीगुड़ी : माध्यमिक परीक्षा में सिलीगुड़ी से किसी के टॉप 10 में नहीं आने से निराश शहरवासी उच्च माध्यमिक में रितिका की सफलता पर झूम उठे. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा-2018 में सिलीगुड़ी के परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा रितिका कांजीलाल ने 500 में 484 अंक अर्जित कर […]

सिलीगुड़ी : माध्यमिक परीक्षा में सिलीगुड़ी से किसी के टॉप 10 में नहीं आने से निराश शहरवासी उच्च माध्यमिक में रितिका की सफलता पर झूम उठे. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा-2018 में सिलीगुड़ी के परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा रितिका कांजीलाल ने 500 में 484 अंक अर्जित कर राज्य में सातवां स्थान ग्रहण किया है.
बांग्ला माध्यम के साथ हिंदी माध्यम विद्यालयों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा. डॉ राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा सुष्मिता शाह के हिंदी माध्यम से प्रथम स्थान हासिल करने की संभावना है.सिलीगुड़ी गर्ल्स हाइ स्कूल से कुल 306 छात्राएं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में शामिल हुई थीं. इसमें से 304 छात्राओं ने सफलता हासिल की है. इसी स्कूल की छात्रा रितिका कांजीलाल ने 96.8 प्रतिशत 484 अंक हासिल कर राज्य में सांतवा व दार्जिलिंग जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है.
विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. सिलीगुड़ी के डांगीपाड़ा स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल की कुल 209 छात्राओं ने उच्च माध्यमिक की परीक्षा में शामिल हुयी थी. जिसमें से 183 छात्राएं उत्तीर्ण हुयी हैं. 436 अंक प्राप्त कर सुष्मिता शाह ने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. दार्जिलिंग जिले के हिंदीभाषी विद्यालयों में सुष्मिता के प्रथम स्थान ग्रहण करने की संभावना है. सुष्मिता के साथ राहत राजा ने भी 405 अंक हासिल कर ए प्लस ग्रेड में स्थान हासिल किया है. वहीं इस विद्यालय की 62 छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हैं.
सिलीगुड़ी शिवमंगल सिंह मेमोरियल हिंदी हाई स्कूल के परीक्षार्थियों ने भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. इस बार के उच्च माध्यमिक की परीक्षा में शामिल होने वाले 207 परीक्षार्थियों में 186 ने सफलता हासिल की है. 432 अंक के साथ रूपम कुमार जायसवाल ने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं राजू चौधरी व प्रिया शाह ने 388 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में दूसरा स्थान ग्रहण किया है. ललिता तमांग ने 387 अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
एसएफ रोड स्थित सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल से इस बार 154 परीक्षार्थी उच्च माध्यमिकी की परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें से 105 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. 430 अंक प्राप्त कर ओम प्रकार जायसवाल ने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं आकाश दास ने 423 अंक के साथ दूसरा, अजित राय ने 403 अंक के साथ तीसरा, रोहित साहा ने 402 अंक के साथ चौथा व विश्वजीत राय ने 401 अंक के साथ विद्यालय में पांचवा स्थान ग्रहण किया है. सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित भारती हिंदी विद्यालय के हीरा दास ने 415 अंक के साथ विद्यालय में प्रथम व 414 अंक के साथ सादिक अली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं सोनी शाह ने 408 अंक के साथ विद्यालय की छात्राओं में प्रथम स्थान हासिल किया है. इस बार की उच्च माध्यमिक परीक्षा में इस विद्यालय के कुल 272 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 197 परक्षार्थियों ने सफलता हासिल किया है.
खालपाड़ा स्थित सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल फॉर गर्ल्स की प्रियंका प्रसाद ने उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 405 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं 395 अंक के साथ मंदिरा सिंह ने विद्यालय में दूसरा व 394 अंक के साथ नाजिया परवीन ने तीसरा स्थान ग्रहण किया है. सिलीगुड़ी से सटे सुकना स्थित इला पाल चौधरी मेमोरियल हिंदी हाई स्कूल की श्रुती झा ने 392 अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. उच्च माध्यमिक की परीक्षा में इस विद्यालय के कुल 139 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से मात्र 97 ही उत्तीर्ण हुए. इनमे से 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता अर्जित की है.
इसके अलावे सिलीगुड़ी के तराई तारापद हाई स्कूल के आरण्यक अधिकारी ने 466 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. इस विद्यालय से 269 परीक्षार्थी उच्च माध्यमिक की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 242 ने सफल रहे. सिलीगुड़ी ब्यॉज हाई स्कूल से कुल 303 परीक्षार्थी उच्च माध्यमिक की परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 268 ने सफलता हासिल की. विश्वजीत राय, रातू सोरेन व राजू मंडल ने 470 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >