कांग्रेस प्रत्याशियों के घर पर तोड़फोड़, बदमाशों ने की बमबाजी

मालदा : कांग्रेस के 5 ग्राम पंचायत प्रत्याशियों के घर पर तोड़फोड़, बमबारी, आगजनी जैसी घटनाओं से रतुआ थाना के चांदमनी 2 नंबर ग्राम पंचायत के बालुपुर गांव में घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार टीएमसी आश्रित दबंगों को ठहराया गया है. हालांकि टीएमसी जिला नेताओं ने घटना को कांग्रेस […]

मालदा : कांग्रेस के 5 ग्राम पंचायत प्रत्याशियों के घर पर तोड़फोड़, बमबारी, आगजनी जैसी घटनाओं से रतुआ थाना के चांदमनी 2 नंबर ग्राम पंचायत के बालुपुर गांव में घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार टीएमसी आश्रित दबंगों को ठहराया गया है.
हालांकि टीएमसी जिला नेताओं ने घटना को कांग्रेस का गुटीय विवाद बताया है. मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से रतुआ थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. वहीं टीएमसी नेताओं ने अपने बदनाम करने का आरोप लगाते हुए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. घटना को लेकर पूरे इलाके में लोग आतंकित है. इलाके में भीषण तनाव का माहौल है. यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि चांदमनी 2 नंबर ग्राम पंचायत के 147 नंबर बूथ के प्रत्याशी मस्सदुर रहमान, 148 नंबर बूथ के प्रत्याशी मतिउल रहमान. 155 नंबर बूथ के प्रत्याशी नुरुल हुसैन, 25 नंबर बूथ प्रत्याशी हसनारा बीबी आदि ने ग्राम पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन भरा है. इसके अलावा रतुआ 1 नंबर पंचायत समिति के 27 नंबर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मुमताज बेगम ने नामांकन दाखिल किया है. रतुआ 1 नंबर ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल हामिद ने बताया कि इस पंचायत प्रत्याशियों पर नामांकन वापस लेने के लिए स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता लगातार दबाव डाल रहे हैं. नहीं मानने पर उनके घरों में आगजनी की गयी. यहां तक कि उनके घरों में बम फेंके गये.
वहीं तृणमूल जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसैन ने बताया कि उस इलाके के कांग्रेसियों के बीच गुटीय विवाद चल रहा है. जिन लोगों को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है, उन्हीं लोगों ने पार्टी के प्रत्याशियों के घर पर तोड़फोड़, आगजनी की है. कांग्रेस अपनी गलती तृणमूल के सिर पर डालना चाहती है. पुलिस छानबीन में मामले का खुलासा हो जायेगा. चांचल के एसडीपीओ सजल कांति विश्वास ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >