आठ भाजपा प्रत्याशियों के अपहरण का आरोप

कूचबिहार : कूचबिहार में विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाने, मारपीट व अपहरण करने का आरोप टीएमसी के दबंगों पर लगा है. बुधवार को कूचबिहार भाजपा नेतृत्व ने जिला पुलिस अधीक्षक के साथ मुलाकात कर आतंक रोकने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का […]

कूचबिहार : कूचबिहार में विरोधी पार्टियों के प्रत्याशियों पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बनाने, मारपीट व अपहरण करने का आरोप टीएमसी के दबंगों पर लगा है. बुधवार को कूचबिहार भाजपा नेतृत्व ने जिला पुलिस अधीक्षक के साथ मुलाकात कर आतंक रोकने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
भाजपा का आरोप है कि जिले में उसके आठ पंचायत प्रत्याशियों का अपहरण कर लिया गया है. इधर, तृणमूल के कूचबिहार जिला अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि जिले में कहीं कोई आतंक नहीं है. भाजपा जनसमर्थन नहीं रहने के कारण बेबुनियाद आरोप लगा रही है. हालांकि कूचबिहार भाजपा जिला कार्यालय की तस्वीर दूसरी ही बात की गवाही दे रही है. वहां जिले के विभिन्न इलाकों से घर-बार छोड़कर आये लोगों ने आश्रय लिया है.
भाजपा का दावा है कि बुधवार सुबह कूचबिहार 1 नंबर ब्लॉक के चिलकिरहाट इलाके के 22 नंबर बूथ की महिला प्रत्याशी तापसी राय को अपहरण कर लिया गया. उसके घरवालों को नामांकन वापस लेने के लिए फोन पर धमकाया जा रहा है. मंगलवार रात 2 नंबर ब्लॉक के चकचका ग्राम पंचायत के राजेन तेपथी इलाके की भाजपा प्रत्याशी गौरी दास के घर पर टीएमसी के बाइक वाहिनी ने तोड़फोड़ व गोलीबारी की.
चिकलिर हाट मोरंगाबाड़ी, दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक नाजिरहाट, बलरामपुर, माथाभांगा के हाजराहाट के अंदरान पाखिहागा सहित बड़े इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप सामने आया है. उनलोगों के घरों में तोड़फोड़ की गयी है. मवेशी व फसल आदि की लूट मचायी जा रही है. भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता पूरे जिले में तांडव मचा रहे है, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है. इसके खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो प्रतिरोध किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >