10 घरों में की गयी तोड़फोड़ नामांकन वापस लेने की धमकी

दिनहाटा : कूचबिहार जिले के उत्तर दिनहाटा के गोसानीमारी इलाके में तृणमूल युवा कांग्रेस के गोसानीमारी अंचल अध्यक्ष सत्तार मियां के घर समेत कुल 10 घरों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया. घरों में तोड़फोड़ और महिलाओं से बदसलूकी की यह घटना सोमवार रात को घटी. सत्तार मियां की पत्नी छामिना बीबी और उनकी मां […]

दिनहाटा : कूचबिहार जिले के उत्तर दिनहाटा के गोसानीमारी इलाके में तृणमूल युवा कांग्रेस के गोसानीमारी अंचल अध्यक्ष सत्तार मियां के घर समेत कुल 10 घरों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया. घरों में तोड़फोड़ और महिलाओं से बदसलूकी की यह घटना सोमवार रात को घटी. सत्तार मियां की पत्नी छामिना बीबी और उनकी मां को गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगामी पंचायत चुनाव में छामिना बीबी ने उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है. आरोप है कि इसी के चलते उनके घर पर हमला और अश्लील व्यवहार किया गया.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को तृणमूल से जुड़े बदमाशों ने सत्तार मियां, अब्दुल गफ्फार, ऐनुल मियां, शाहजहान अली, आउचाल मियां, रक्तार मियां, आक्केल मियां, खजरूद्दीन मियां, आमिनुर इसलाम आदि के घरों पर हमला किया गया. सत्तार मियां ने बताया कि हमलावर धारदार हथियारों और आग्नेयास्त्र से लैस थे. हमले का प्रतिवाद करने पर सत्तार मियां की पत्नी छामिना बीबी पर उनके कपड़े खींचकर फाड़ दिये गये और लकड़ी के बाटाम से उन पर वार किया गया. युवा तृणमूल नेता सत्तार मियां ने कहा कि उनकी पत्नी को नामांकन वापस लेने की धमकी दी गयी है.
घटना के संबंध में दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल युवा कांग्रेस के संयोजक नारायण शर्मा ने कहा कि सत्तार मियां के घर समेत 10 घरों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हमला किया है. छामिना बीबी के साथ अमर्यादित व्यवहार भी किया गया. उन्होंने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में पराजय के डर से हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं. जनता हमारे साथ है, पंचायत चुनाव के नतीजे यह साबित कर देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >