आद्रा : जन से अचानक धुआं निकलने से ट्रेन में बैठे तथा प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के कारण ट्रेन अनाड़ा स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटे तक रुकी रही. जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 13301 धनबाद-टाटा एक्सप्रेस जैसे ही अनारा स्टेशन पहुंची, इंजन से धुआं निकलने लगा. ट्रेन के चालक, गार्ड ने ट्रेन से उतर कर घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दी. खबर मिलते ही रेलवे अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और धुआं िनकलने के कारणों की जांच शुरू कर दी.
इंजन को ट्रेन से अलग कर उसकी मरम्मत की गयी. लगभग आधे घंटे के बाद इंजन से धुआं निकलना बंद हो गया. घटना की वजह से ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही. बाद में दूसरे इंजन को ट्रेन के साथ जोड़कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया. रेल प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली चालित इंजन में यांत्रिक गड़बड़ी के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया था. इस कारण इंजन में धुआं फैल गया. रेल कर्मचारियों ने जल्द ही इसे ठीक कर िदया. बावजूद इसके दूसरा इंजन ट्रेन के साथ जोड़कर उसे रवाना किया गया. घटना से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. कुछ देर तक ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है.
