राजनीतिक रंजिश : तृणमूल के दो गुटों में झड़प, तीन जख्मी

दो दिन से सुलग रहा है दिनहाटा इलाका ब्लॉक अध्यक्ष ने पारिवारिक विवाद बताया कूचबिहार. गुरुवार देर रात दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के आपसी झड़प से इलाके में तनाव है. दोनों गुटों के कई समर्थक जख्मी हुए है. इनमें से तीन दिनहाटा महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन है. गुरुवार देर रात यह घटना […]

दो दिन से सुलग रहा है दिनहाटा इलाका
ब्लॉक अध्यक्ष ने पारिवारिक विवाद बताया
कूचबिहार. गुरुवार देर रात दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के आपसी झड़प से इलाके में तनाव है. दोनों गुटों के कई समर्थक जख्मी हुए है. इनमें से तीन दिनहाटा महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन है.
गुरुवार देर रात यह घटना दिनहाटा के 1 नंबर ब्लॉक के बड़ा शैलमारी ग्राम पंचायत के मदनाकुड़ी इलाके में घटी है. इनमें से गंभीर रूप से घायलों को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. जबकि बाकियों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया. मुशर्रफ मिंया (25), माणिक मिंया (27) एवं अतिकुल मिंया (25) चिकित्साधीन है. ये सभी बड़ा शैलमारी ग्राम पंचायत के मदनाकुड़ा इलाके का निवासी है. जा
नकारी मिली है कि गुरुवार रात तीन तृणमूल कार्यकर्ता ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे. उस समय तृणमूल युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनपर हथियार लेकर वार कर दिया. हमले से उनके सिर व हाथों में चोट लगी है. घायलों का आरोप है कि बुधवार को टीएमसी प्रत्याशी के लिए बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने गये थे. इसी बजह से उनपर हमला किया गया है.
हालांकि टीएमयूसी के दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष तथा जिला सचिव निशीथ प्रामाणिक, ब्लॉक कनवेनर नारायण शर्मा ने आरोपों को खारिज कर दिया है. निशीथ प्रामाणिक ने बताया कि ऐसी किसी घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है.
चुनाव के माहौल में पारिवारिक विवाद को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है. तृणमूल कांग्रेस दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष नूर आलम हुसैन ने कहा कि उन्होंने खबर सुनी है. लेकिन वह राजनीतिक नहीं पारिवारिक विवाद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >