भाजपा उम्मीदवार के घर में लगायी आग

रायगंज : सदर प्रखंड के एक भाजपा प्रत्याशी के घर में आग लगा देने की घटना सामने आयी है. आरोप है कि विरोधी दल के समाजविरोधियों ने भाजपा के प्रत्याशी के घर में स्थित पुवाल के खोंप में आग लगा दी. गुरुवार की सुबह यह घटना रायगंज थाना अंतर्गत सुभाषगंज ग्राम पंचायत के सांवतालपाड़ा में […]

रायगंज : सदर प्रखंड के एक भाजपा प्रत्याशी के घर में आग लगा देने की घटना सामने आयी है. आरोप है कि विरोधी दल के समाजविरोधियों ने भाजपा के प्रत्याशी के घर में स्थित पुवाल के खोंप में आग लगा दी.
गुरुवार की सुबह यह घटना रायगंज थाना अंतर्गत सुभाषगंज ग्राम पंचायत के सांवतालपाड़ा में घटी है. सूचना मिलने पर रायगंज से दो दमकलों ने पहुंच कर आग को काबू में किया. स्थानीय लोगों के सहयोग और दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी बीरेन सोरेन के यहां अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी है. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता राजा देव बर्मन ने बताया कि यह वारदात विरोधी दल के साजिश का नतीजा है. इस संबंध में रायगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >