एक मई को चुनाव पर दीपा दासमुंशी ने जतायी आपत्ति

कहा : वामपंथी दल व श्रमिक संगठन उस दिन मनाते हैं मजदूर दिवस रायगंज : राज्य सरकार द्वारा एक मई को पंचायत चुनाव कराने को लेकर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपा दासमुंशी ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि माकपा जैसे वामपंथी दल और श्रमिक संगठन एक मई को मजदूर दिवस मनाते हैं. इसलिए […]

कहा : वामपंथी दल व श्रमिक संगठन उस दिन मनाते हैं मजदूर दिवस
रायगंज : राज्य सरकार द्वारा एक मई को पंचायत चुनाव कराने को लेकर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपा दासमुंशी ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि माकपा जैसे वामपंथी दल और श्रमिक संगठन एक मई को मजदूर दिवस मनाते हैं. इसलिए इस दिन चुनाव करवाना उचित नहीं है. रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रायगंज की पूर्व सांसद दीपा दासमुंशी ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के प्रत्येक प्रखंड में दूसरे दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे.
माकपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी का आलाकमान या प्रदेश नेतृत्व फैसला नहीं ले सकता है. नीचले स्तर का नेतृत्व ही गठबंधन के बारे में फैसला लेगा. अगर कार्यकर्ता चाहेंगे तो माकपा के साथ गठबंधन होगा. इस तरह से दीपा दासमुंशी ने माकपा के साथ गठबंधन किये जाने का संकेत दे दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले बहुत लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे. लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. ऐसे लोग कांग्रेस में लौटने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >