मालदा : ट्रैक्टर-मैक्सी की टक्कर माध्यमिक छात्रा सहित दो की मौत

मालदा : ट्रैक्टर के साथ एक मैक्सी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में एक माध्यमिक छात्रा समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी. मैक्सी में सवार करीब 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बुधवार दोपहर को यह घटना इंगलिशबाजार थाने के कमलाबाड़ी इलाके में एनएच 34 पर […]

मालदा : ट्रैक्टर के साथ एक मैक्सी गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में एक माध्यमिक छात्रा समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी. मैक्सी में सवार करीब 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. बुधवार दोपहर को यह घटना इंगलिशबाजार थाने के कमलाबाड़ी इलाके में एनएच 34 पर घटी. स्थानीय लोगों ने घातक ट्रक के चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. खबर पाकर पुलिस पहुंची और यातायात बहाल कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >