सिलीगुड़ी : बदमाशों ने सिक्किम पुलिस पर बोला हमला

युवती को बरामद कर लौट रही थी पुिलस सिलीगुड़ी : अपहरण की गयी युवती को बचाकर लौटते समय सिक्किम पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. यह घटना मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत बलासन ब्रिज के निकट घटी है. इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गयी है. […]

युवती को बरामद कर लौट रही थी पुिलस

सिलीगुड़ी : अपहरण की गयी युवती को बचाकर लौटते समय सिक्किम पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. यह घटना मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत बलासन ब्रिज के निकट घटी है. इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गयी है.

जानकारी मिलते ही माटीगाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने बचायी गयी युवती को सिक्किम पुलिस को सौंपकर सिक्किम के लिए रवाना कर दिया है. वहीं उनकी गाड़ी को जब्त कर मामले की जांच शुरू की है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में सिक्किम से एक युवती का अपहरण हुआ था. मामले की जांच कर सिक्किम पुलिस ने मंगलवार की सुबह युवती को बंगाल-बिहार सीमांत किशनगंज से बरामद किया. सिक्किम पुलिस युवती को लेकर रवाना हुई. माटीगाड़ा स्थित बलासन ब्रिज पर कुछ लोगों ने सिक्किम पुलिस पर हमला कर दिया.

गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गयी. जानकारी मिलते ही माटीगाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और स्थिति को नियंत्रित किया. हमलावरों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों में मुहम्मद मुख्तार व जावेदा खातून शामिल हैं. माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने सिक्किम पुलिस को युवती के साथ दूसरी गाड़ी में सिक्किम के लिए रवाना कर दिया है.

इधर माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है. तोड़-फोड़ की गयी सिक्किम पुलिस की गाड़ी को भी माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावर अपहरण करने वालों के साथी हो सकते हैं. बुधवार इन दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा.

क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सिक्किम पुलिस पर हमले का एक मामला सामने आया है. सिक्किम पुलिस व अपहृत युवती को सही सलामत सिक्किम के लिए रवाना कर दिया गया है. माटीगाड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >