परीक्षार्थियों को लेकर आये अभिभावकों को मिली राहत

कालियागंज : कालियागंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से माध्यमिक परीक्षा देने आये बच्चों के अभिभावकों के लिए बैठने, बिस्किट व पानी की व्यवस्था की गयी. माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक कालियागंज ब्लॉक के 7 परीक्षा केंद्र के बाहर तृणमूल सहायता केंद्र खोले गये हैं. इन स्कूलों में परीक्षा देने […]

कालियागंज : कालियागंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से माध्यमिक परीक्षा देने आये बच्चों के अभिभावकों के लिए बैठने, बिस्किट व पानी की व्यवस्था की गयी. माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक कालियागंज ब्लॉक के 7 परीक्षा केंद्र के बाहर तृणमूल सहायता केंद्र खोले गये हैं.
इन स्कूलों में परीक्षा देने आये छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को इस साल परीक्षा के दौरान तीन घंटे तक इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं होगी. तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस बार सहायता केंद्र की स्थापना की गयी है.
जहां अभिभावकों के लिए बैठने की सुव्यवस्था की गयी है. साथ ही बिस्किट, पेयजल व प्राथमिक इलाज की भी व्यवस्था रखी गयी है. लक्ष्मीपुर महिम चंद्र विद्याभवन, डालिमगांव उच्च विद्यालय, शिवपुर हाइ मदरसा सहित सात स्कूलों में यह सुविधा दी जा रही है.
इससे अभिभावक काफी खुश है. सोमवार को तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष दधीमोहन देवशर्मा ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहती है. माध्यमिक परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को गर्मी धूप से कोई परेशानी न हो इसके लिए सहायता केंद्र खोला गया है. यह परिसेवा ब्लॉक के 7 विद्यालयों में दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >