पूरे देश की तरह बंगाल में भी जीतेंगे : अहलुवालिया

फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ता सभा विभिन्न दलों से आये 40 परिवार भाजपा में शामिल खोरीबाड़ी. केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री सह दार्जिलिंग सांसद एसएस अहलुवालिया रविवार को खोरीबाड़ी पहुंचे. उन्होंने स्थानीय कम्युनिटी हॉल में भाजपा की कार्यकर्ता सभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. यह सभा फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर […]

फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ता सभा
विभिन्न दलों से आये 40 परिवार भाजपा में शामिल
खोरीबाड़ी. केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री सह दार्जिलिंग सांसद एसएस अहलुवालिया रविवार को खोरीबाड़ी पहुंचे. उन्होंने स्थानीय कम्युनिटी हॉल में भाजपा की कार्यकर्ता सभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. यह सभा फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर हुई.
सभा में विभिन्न दलों से आये 40 परिवार भाजपा में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अहलुवालिया ने कहा कि आनेवाले समय में भाजपा पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी जीत दर्ज करेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं से अभी से एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया.
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी राजनीति समाज व देश सेवा के लिए करती है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का नाम लिये बगैर कहा कि हालांकि कुछ दल ऐसे हैं जिनका प्रथम और अंतिम लक्ष्य केवल चुनाव जीतना होता है. हमारी पार्टी चरित्र निर्माण की भावना से राजनीति करती है.
उन्होंने कहा कि हमें आज नहीं तो कल और कल नहीं तो परसों जीत अवश्य मिलेगी. श्री अहलुवालिया ने कहा की 1984 में हमारी पार्टी को सिर्फ दो लोकसभा सीटें मिली थीं, परंतु आज हमारी पार्टी को केंद्र में पूर्ण बहुमत मिला है. इससे जाहिर होता है कि हमारी पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की आस्था बढ़ी है.
हमारी पार्टी विकास की राजनीति करती है. कार्यकर्ता सभा में विभिन्न दलों से आये लगभग चालीस परिवार भाजपा में शामिल हुए. इन सभी को सांसद ने पार्टी का झंडा सौंपकर नयी पार्टी में शामिल किया. इस दौरान भाजपा के सिलीगुड़ी जिला उपाध्यक्ष गणेश देवनाथ, सिलीगुड़ी जिला महासचिव मनोरंजन मंडल, खोरीबाड़ी मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह, भाजयुमो के सिलीगुड़ी महासचिव एस कंचन देवनाथ, मृण्मय राय और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >