मयनागुड़ी : चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद

एक साल में पांच तेंदुए की मौत से सनसनी पर्यावरण प्रेमियों ने जतायी चिंता जहर से तेंदुए के मौत का अनुमान मयनागुड़ी : मयनागुड़ी ब्लॉक के रामसाई ग्राम पंचायत इलाके के माझेर झारमाटियाली इलाके में चाय बागान में एक तेंदुए का शव बरामद हुआ. दोपहर के समय चाय बागान में काम करने आये मजदूरों की […]

एक साल में पांच तेंदुए की मौत से सनसनी

पर्यावरण प्रेमियों ने जतायी चिंता
जहर से तेंदुए के मौत का अनुमान
मयनागुड़ी : मयनागुड़ी ब्लॉक के रामसाई ग्राम पंचायत इलाके के माझेर झारमाटियाली इलाके में चाय बागान में एक तेंदुए का शव बरामद हुआ. दोपहर के समय चाय बागान में काम करने आये मजदूरों की नजर उसपर पड़ी. इसके बाद मृत तेंदुआ को देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी. साथ ही सेल्फी लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया.
इसके बाद रामसाई रेंज के वनकर्मी आकर तेंदुआ के शव को जंगल ले गये. गोरुमारा के रेंजर अयन चक्रवर्ती ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा. इसे लेकर चाय बागान में एक साल के भीतर पांच तेंदुए का शव मिला है. इधर पर्यावरण प्रेमियों के बीच लगातार घट रही इन घटनाओं से रोष है. पर्यावरण प्रेमियों का दावा है कि जहर के कारण तेंदुए की मौत हुई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >