बस स्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय की मांग : धूप-बारिश में इंतजार करते हैं यात्री

बाहर से आनेवाले पर्यटक भी हो रहे हैं परेशान दुकानदारों के साथ होती है यात्रियों की बकझक बिन्नागुड़ी : बिन्नागुड़ी में बस स्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय नहीं रहने के कारण हर रोज भारी संख्या में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी, सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारी, व्यवसायी सहित आम यात्रियों को […]

बाहर से आनेवाले पर्यटक भी हो रहे हैं परेशान

दुकानदारों के साथ होती है यात्रियों की बकझक
बिन्नागुड़ी : बिन्नागुड़ी में बस स्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय नहीं रहने के कारण हर रोज भारी संख्या में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी, सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारी, व्यवसायी सहित आम यात्रियों को तेज धूप, बारिश के बीच सड़क पर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है. यहां लम्बी दूरी के यात्रियों के साथ ही पर्यटकों की भीड़ जुटती है. लेकिन इतने महत्वपूर्ण बस स्टैंड में यात्री प्रतिक्षालय नहीं है. इधर,धूप से बचने के लिए दुकानों में खड़े यात्रियों के साथ दुकानदारों का विवाद छिड़ जाता है.
इसको लेकर लम्बे समय से इलाकावासी मांग करते आ रहे हैं. लेकिन कोई सुनवाइ नहीं हो रही है. इलाके में एक सेना छावनी, गैरसरकारी विद्यालय, वनविभाग का कार्यालय, बैंक व विभिन्न कार्यालय है. पर्यटन के हिसाब से भी इस स्थान का महत्व काफी है. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इलाके में बसस्टैंड व यात्री प्रतीक्षालय बनाने की पहल नहीं की जा रही है.
खास कर तेज धूप व बारिश के दिनों में लोगों को काफी दिक्कत होती है. जिसके कारण वृद्ध नागरिकों व बच्चों को ज्यादा तकलीफ होती है. बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत प्रधान संजय उंराव ने बताया कि बिन्नागुड़ी में बसस्टैंड की समस्या लम्बे समय से चल रही है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर विभिन्न विभागों से बातचीत की गयी है. इसपर सोच विचार किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >