हाइटेंशन तार टूट कर गिरने से लगी आग

कुमारग्राम. हाइटेंशन तार के टूटकर 11 हजार वोल्ट के तार पर गिरने से आग लग गयी. रविवार की सुबह यह दुर्घटना मध्य कामाख्यागुड़ी और दक्षिण कामाख्यागुड़ी इलाके में घटी, जिसके बाद आसपास के वैद्युतिक उपकरण खराब हो गये. इस घटना के बाद ही स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया. यह घटना कामाख्यागुड़ी दो नंबर जीपी […]

कुमारग्राम. हाइटेंशन तार के टूटकर 11 हजार वोल्ट के तार पर गिरने से आग लग गयी. रविवार की सुबह यह दुर्घटना मध्य कामाख्यागुड़ी और दक्षिण कामाख्यागुड़ी इलाके में घटी, जिसके बाद आसपास के वैद्युतिक उपकरण खराब हो गये. इस घटना के बाद ही स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया. यह घटना कामाख्यागुड़ी दो नंबर जीपी इलाके में हुई है. इस घटना में इलाके के करीब 200 परिवार प्रभावित हुए हैं.
जानकारी मिलने पर कामाख्यागुड़ी फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. कामाख्यागुड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के प्रधान हरमोहन राभा भी पहुंचे. बारोबिसा अग्निशमन केंद्र से एक दमकल वाहन भी पहुंचा. मौके पर पहुंचे पावर ग्रिड के अधिकारियों ने भी पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
प्रभावित ग्रामीणों ने इस घटना के चलते मुआवजे की मांग की है. वहीं, पावर ग्रिड के अधिकारियों ने भी कहा है कि इस बारे में विचार किया जायेगा. पावर ग्रिड निगम के जूनियर इंजीनियर अजीत बारा ने बताया कि इलाके में टावर का तार टूटकर गिरने की घटना घटी है.
उनकी जल्द मरम्मत की जायेगी. उन्होंने कहा कि नियमानुसार आवेदन करने पर इस बारे में विचार किया जायेगा. घटना के प्रत्यक्षदर्शी इलाके के किसान नारायण देवनाथ ने बताया कि आज वे आलू के खेत में मोटर से सिंचाई कर रहे थे. अचानक एक विकट आवाज के साथ उनका मोटर बंद हो गया. मोटर बंद होने के बाद ही देखा गया कि घर-घर के टीवी, फ्रीज व अन्य विद्युत उपकरणों ने अचानक काम करना बंद कर दिया है. बाद में पता चला कि पावर ग्रिड के टावर का तार टूटकर 11 हजार वोल्ट के एक अन्य तार पर गिर गया जिसके बाद टूटा हुआ तार धू धूकर जलने लगा.
खेत से धुआं निकलने लगा. इस रोज सुबह 11 बजे घटी इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि इस तरह से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >