श्रद्धांजलि. विनय गुट ने शिप्चू में मनाया बलिदान दिवस
शहीद परिवार का कोई नहीं हुआ शामिल
8 फरवरी 2011 को पुलिस फायरिंग में हुई थी तीन मोर्चा कार्यकर्ताओं की मृत्यु
नागराकाटा : वाममोर्चा के कार्यकाल में गोरखालैंड आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में भारत-भूटान सीमा पर स्थित शिप्चू में तीन मोर्चा युवा कार्यकर्ताओं की मौत हुयी थी. गोजमुमो हर साल उस दिन को याद करते हुए इसे बलिदान दिवस के रुप में मनाता है. गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम गोजमुमो के विनय गुट ने आयोजित किया था. कार्यक्रम से इतर प्रेस से मुखातिब गोजमुमो के विनय गुट के केंद्रीय कमेटी के सलाहकार लोकमान लामा ने बताया कि उनके अध्यक्ष और जीटीए के कार्यवाहक चेयरमैन विनय तमांग ने इस बार दिल्ली में त्रिपक्षीय वार्ता बुलाये जाने की मांग की है. इस वार्ता में गोरखालैंड राज्य के बारे में बात होगी या नहीं इस बारे में हालांकि लेकमान लामा ने कुछ नहीं बताया.
जानकारी अनुसार आज जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा के सीमावर्ती शिप्चू में गोजमुमो की ओर से सातवां बलिदान दिवस मनाया गया. उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी 2011 को तत्कालीन मोर्चा सुप्रीमो विमल गुरुंग के नेतृत्व में गोजमुमो के आंदोलनकारियों ने पुलिस का बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की थी. उसी दौरान उन्हें रोकने के लिये पुलिस ने फायरिंग की जिसमें मोर्चा के तीन युवा कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गयी. इसीलिये इस दिन को गोजमुमो नेतृत्व हर साल बलिदान दिवस के रुप में मनाते आ रहा है. आज गोजमुमो के नेता-कार्यकर्ताओं ने बलिदान पार्क में ही कार्यक्रम आयोजित किया. आज का कार्यक्रम पूरी तरह मोर्चा के विनय गुट के आयोजन में हुआ. हालांकि इस दौरान किसी भी नेता ने गोरखालैंड शब्द का उच्चारण नहीं किया. इन नेताओं ने राज्य सरकार से सहयोग के आधार पर विकास की राहत पर चलने के संकेत दिये हैं. इस बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में लेकमान लामा ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहाड़ में हैं. इस दौरान उनसे गोरखा समुदाय की राष्ट्रीय पहचान और राजनैतिक सुरक्षा के लिए जल्द त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने के लिए पहल के लिये निवेदन किया गया है. शिप्चू में आज सबह करीब 11 बजे आरम्भ किये गये कार्यक्रम में पुलिस फायरिंग में मारे गये युवाओं के परिवार का कोई सदस्य या डुवार्स क्षेत्र के मोर्चा समर्थक शामिल नहीं हुए. इस विषय में लेकमान सुब्बा ने इसकी वजह मुख्यमंत्री के दौरे में मोर्चा नेताओं के व्यस्त रहना बताया है. उल्लेखनीय है कि 2011 के आंदोलन में गोजयुमो कर्मी विमला राई, नीता खवास और विकी लामा मारे गये थे. आज का कार्यक्रम विनय गुट के की 44 व 45 नम्बर समष्टि शाखा की पहल पर किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जीटीए कालिम्पोंग बोर्ड आफ एडमिनिस्ट्रेशन के सदस्य संचबीर सुब्बा, गोजमुमो की केन्द्रिय कमेटी के मुख्य सलाहकार लेकमान लामा एवं अन्य कार्यकर्ता. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर विमला राई, नीता खवास, प्रमिला शर्मा, अकबर लामा, मंगलसिंह राजपूत और विकी लामा कि तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. दार्जिलिंग और जलापाईगुड़ी के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित शिप्चू में आयोजित इस कार्यक्रम में मोर्चा के कालिम्पोंग जिला कोषाध्यक्ष रुदेन लेप्चा, जिला संयोजक बिदुर राई, विनय घीसिंग, नारी मोर्चा की ओर से गायत्री मंगर, कल्पना तमांग, कर्सियांग के पूर्व सभासद प्रभा छेत्री, सन्दिप कुलुंग, 44 नंबर समष्टि के सभापति हर्कमान छेत्री, सचिव बिरन गुरुंग के अलावा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की काफी तादाद में उपस्थिति रही.
