सीएम पर मेयर ने लगाया असहयोग का आरोप

सिलीगुड़ी : कल सोमवार को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में आयोजित छात्र एवं युवा तृणमूल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही सांसद अभिषेक बनर्जी ने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर हमला बोला था. आज मेयर अशोक भट्टाचार्य की बारी थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विरोधियों को […]

सिलीगुड़ी : कल सोमवार को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में आयोजित छात्र एवं युवा तृणमूल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही सांसद अभिषेक बनर्जी ने सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य पर हमला बोला था. आज मेयर अशोक भट्टाचार्य की बारी थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विरोधियों को खत्म करने पर लगी हैं. उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ तृणमूल द्वारा लगातार आंदोलन का निर्देश देकर एक तरह से जनता का अपमान कर रही हैं.

मेयर ने कहा कि सिलीगुड़ी की जनता ने नगर निगम चुनाव में वाम मोर्चा को जीत दिलायी है. तृणमूल नेता को यह भी खटक रहा है.मुख्यमंत्री और अभिषेक बनर्जी की नजर सिलीगुड़ी नगर निगम पर टिकी है. यही कारण है कि राज्य सरकार नगर निगम को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं कर रही है. मुख्यमंत्री को कोशिश नगर निगम को फेल साबित करने की है. लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे. जनता द्वारा निर्वाचित किसी भी बोर्ड पर कब्जे की कोशिश को विफल करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >