पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध जरूरी : सुनील

अगले साल रोड रेस को मैराथन में तब्दील करने की योजना सिलीगुड़ी : पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को रोड रेस व वाकथॉन का आयोहन किया गया. इसकी सफलता से पुलिस […]

अगले साल रोड रेस को मैराथन में तब्दील करने की योजना

सिलीगुड़ी : पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को रोड रेस व वाकथॉन का आयोहन किया गया. इसकी सफलता से पुलिस के आला अधिकारी काफी खुश हैं. इसकी कामयाबी से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट का मनोबल भी काफी बढ़ा है. अब पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी अगले वर्ष इस रोड रेस को मैराथन में बदलने पर विचार कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पहली बार में ही आमलोगों का काफी अच्छा साथ मिला है.श्री चौधरी ने बताया कि 10 किलोमीटर रेस की इस प्रतियोगिता में सिलीगुड़ी सहित पूरे राज्य व देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 1200 धावकों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले पुरूष व महिलाओं को अलग-अलग नगद इनामी राशि, मेडल व सर्टिफिकेट दिये गए. वहीं प्रथम एक सौ धावको को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही 40 से अधिक उम्र की महिलाओं व 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरूष वर्ग के लिए 4 किलोमीटर का वॉकथोन भी रखा गया था. इसमें प्रथम दस प्रतियोगियों को भी सम्मानित किया गया.
सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पहली बार आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में पुलिस को उम्मीद से बढ़कर सफलता मिली है. उन्होंने आगे बताया कि नागरिकों से संबंध मधुर बनाने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर पहल की जाती रही है. अभी एक महीना पहले ही फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. जिसमें सिलीगुड़ी व आस-पास के करीब 60 क्लबों ने हिस्सा लिया था.
इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की सेफ ड्राइव सेव लाइफ योजना व ट्रैफिक जागरूकता के लिए पुलिस रैली व लगातार प्रचार अभियान चला रही है. ट्रैफिक नियम का पालन कराने के लिए पुलिस की ओर फूल व हेलमेट आदि भी दिए गए हैं. स्कूलों में ट्रैफिक, छेड़छाड़, साइबर क्राइम आदि को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >