दो लाख की अवैध लकड़ियां जब्त

मालबाजार : खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आपालचंद रेंज के मालहाटी डिवीजन के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह को लाटागुड़ी-क्रांति जाने वाली कैनाल रोड पर अभियान चलाया. जिसमें दो लाख रुपये की अवैध लकड़ियां जब्त की गई. बिट ऑफिसर रणधीर दास के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. जिसमें निशानडोबा जंगल इलाके से काफी […]

मालबाजार : खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आपालचंद रेंज के मालहाटी डिवीजन के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह को लाटागुड़ी-क्रांति जाने वाली कैनाल रोड पर अभियान चलाया. जिसमें दो लाख रुपये की अवैध लकड़ियां जब्त की गई. बिट ऑफिसर रणधीर दास के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. जिसमें निशानडोबा जंगल इलाके से काफी मात्रा में साल की अवैध लकड़ियां बरामद हुई.

सूत्रों के मुताबिक बाइक व साइकिल से लाखों रुपये के इन लकड़ियों को ले जाया जा रहा था. उसी समय दो लाख की लकड़ियां जब्त कर ली गई. साथ ही बाइक को जब्त कर लिया गया,लेकिन बाइक चालक फरार हो गया. वन विभाग ने बाइक चालक की तलाश शुरू की है. मालहाटी बिट के बिट ऑफिसर रणधीर दास ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. कहीं चोरी की लकड़ियां रखी गई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >