होर्डिंग पर नेताजी व सीएम के साथ तस्वीर होने पर विवाद

मालदा : इंगलिशबाजार नगरपालिका की ओर से नेताजी जयंती के उपलक्ष में लगाये गये होर्डिंग में नेताजी और मुख्यमंत्री के साथ चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की तस्वीर लगने पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है. हालांकि चेयरमैन नीहार घोष ने इस बारे में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि यह उनके विरोधियों की साजिश का […]

मालदा : इंगलिशबाजार नगरपालिका की ओर से नेताजी जयंती के उपलक्ष में लगाये गये होर्डिंग में नेताजी और मुख्यमंत्री के साथ चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की तस्वीर लगने पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है. हालांकि चेयरमैन नीहार घोष ने इस बारे में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि यह उनके विरोधियों की साजिश का हिस्सा है. मंगलवार को यह मामला तब सामने आया जब नेताजी जयंती पर कार्यक्रम के लिये लोग मालदा शहर के नेताजी मोड़ पर कार्यक्रम के लिये पहुंचे.
उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह मंगलवार को भी लोग नेताजी मोड़ पर कार्यक्रम के लिये पहुंचे तो उन्होंने वहां देखा कि मंच के सामने लगे विशाल होर्डिंग में एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर लगी है. वहीं, दूसरे हिस्से में इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन नीहाररंजन घोष और वाइस चेयरमैन दुलाल सरकार की तस्वीर सीएम व नेताजी की तस्वीरों के साथ लगी हुई है. इसको लेकर शहर में चर्चा का बाजार गर्म है.
स्थानीय लोगों ने इस बात को लेकर तीव्र प्रतिक्रिया दी है. डैमेज कंट्रोल के तहत आनन-फानन में एक बड़ा सा होर्डिंग लगाकर नीहार घोष व दुलाल सरकार के होर्डिंग को ढक दिया गया. हालांकि इससे विवाद थमा नहीं. नगरपालिका के माकपाई पार्षद दुलाल नंदन चाकी ने कहा कि वे तीन बार पार्षद रह चुके हैं. इसके पूर्व उन्होंने इस तरह की घटना नहीं देखी है.
इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन नीहार रंजन घोष ने बताया कि आज नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के दौरान ही यह मामला उनकी नजर में आया. होर्डिंग नगरपालिका के अस्थायी कर्मचारियों ने लगाया है. वे इसके लिये क्षमाप्रार्थी हैं. हालांकि इसके पीछे उनके किसी विरोधी की साजिश है. वह मामले की छानबीन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >