एसएसबी व कस्टम अधिकारियों के साथ की बैठक
खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के डान्गुजोत स्थित एसएसबी के भातगांव बीओपी का दौरा नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीत सिंह ने किया. वह शुक्रवार को लगभग तीन बज कर दस मिनट पर यहां पहुंचे.एसएसबी 19 वीं बटालियन के कमांडेंट ए. थान्मी ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. भारतीय राजदूत मंजीत सिंह ने एसएसबी के कार्यों की प्रशंसा की. श्री सिंह ने मेची पुल के विषय में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. बाद मे पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर संपर्क को कैसे ठीक किया जा सकता है, इस पर विचार कर रहे हैं.
उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मेची पुल अब बनकर पूरी तरह से तैयार है.इसके साथ ही लोगों का आवागमन बढ़ेगा.कनेक्टिविटी बढ़ने से कारोबार में भी बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने कस्टम तथा एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. श्री सिंह ने नेपाल के भद्रपुर के मेयर की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भद्रपुर के मेयर ने ही बताया कि यहां एक ऐसा बॉर्डर है जहां दोनों तरफ भारत और नेपाल के लोग मिलजुल कर रहते हैं.
दोनों देशों के लोगों के बीच काफी दोस्ताना सबंध है और रिश्तेदारी भी है .उन्होंने आगे कहा कि वह भी चाहते हैं कि दोनों देशों के लागों के बीच दोस्ताना संबंध और प्रगाढ़ हो. इस दौरान एसएसबी के एसीपीएल एन राजू ,डॉक्टर बीबी सिंह,नेपाल के सी डी ओ कृष्ण चंद्र पॉडेल , नेपाल के कस्टम अधिकारी टेक बहादुर अर्याल,भद्रपुर के मेयर जीवन श्रेष्ठ, एसएसबी के इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कस्टम इंस्पेक्टर माधव कुमार,भेड़जी सोडा, एसएसबी के एएसआई ललित मोहन के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
