पति का श्राद्ध करने पर विधवा को घर से निकाला, जानें क्या है पूरा मामला

दिनहाटा : दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक के भेटागुड़ी रूइयेरकुठी गांव में वैदिक तरीके से पति का श्राद्ध करने पर कुछ लोगों ने विधवा को घर से निकाल दिया. उसके बाद विधवा पर सामाजिक तरीके से श्राद्ध करने का दबाव डाला गया. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव है. इसके विरोध में संतान दल […]

दिनहाटा : दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक के भेटागुड़ी रूइयेरकुठी गांव में वैदिक तरीके से पति का श्राद्ध करने पर कुछ लोगों ने विधवा को घर से निकाल दिया. उसके बाद विधवा पर सामाजिक तरीके से श्राद्ध करने का दबाव डाला गया. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव है. इसके विरोध में संतान दल के लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग में दिनहाटा थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया.

आंदोलन संगठन के केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष संजीत दास, दिनहाटा नागरिक मंच के सचिव जयगोपाल भौमिक, सुमित्रा दास आदि के नेतृत्व में किया गया. सोमवार दोपहर को दिनहाटा थाने पर धरना प्रदर्शन को लेकर भी माहौल गरम हो गया. धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष संजीत दास ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले संगठन के कर्मी आदिनाथ बर्मन का निधन हो गया.

दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक के भेटागुड़ी के रूइयेरकुठी गांव में संतान दल के कर्मी के निधन पर उसी पत्नी ताप्ती बर्मन ने वैदिक तरीके से श्राद्ध का आयोजन किया. ऐसा करने पर इलाके की कुछ महिलाएं सहित स्थानीय लोगों ने महिला व उसके परिवार पर अत्याचार शुरू कर दिया. इसे लेकर स्थानीय विधायक उदयन गुहा से लेकर पुलिस प्रशासन सभी को बताया गया. कोई कार्यवाई नहीं होने पर संतान दल के समर्थकों ने आंदोलन किया. संजीत दास ने बताया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है. पुलिस प्रशासन के कार्यवाई के आश्वासन के बाद शाम करीब चार बजे आंदोलन को वापस ले लिया गया. साथ ही भविष्य में इस तरह की कोई घटना नहीं हो यह भी देखने का आश्वासन दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >