मुख्यमंत्री के स्वागत में उमड़े मंत्री व नेता

बागडोगरा एयरपोर्ट पर मंत्रियों व नेताओं की भीड़ बस यात्री के साथ ही एयरपोर्ट के यात्री परेशान बागडोगरा : बागडोगरा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वागत के लिए मंत्री व नेता उमड़ पड़े. हालांकि नेताओं की भीड़ के कारण लोगों को थीड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. मुख्यमंत्री उत्तरबंग उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल […]

बागडोगरा एयरपोर्ट पर मंत्रियों व नेताओं की भीड़

बस यात्री के साथ ही एयरपोर्ट के यात्री परेशान

बागडोगरा : बागडोगरा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वागत के लिए मंत्री व नेता उमड़ पड़े. हालांकि नेताओं की भीड़ के कारण लोगों को थीड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. मुख्यमंत्री उत्तरबंग उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कंचनजंघा स्टेडियम में दूर-दराज के इलाकों से लोगों को लाने के लिए विभिन्न रुटों से बसों को ले लिया गया.

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के कारण सोमवार को भारी संख्या में रोजमर्रा के यात्री परेशान हुए. एयरपोर्ट में भी पुलिस, मंत्री एवं राजनैतिक नेताओं की गाड़ियों के कारण भारी जाम लग गया. जाम में फंसकर आम यात्रियों को अपना भारी समाना ढोते हुए गाड़ी दूर छोड़कर एयरपोर्ट जाना या निकलना पड़ा. सोमवार को दिन के 3.10 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरीं. मुख्यमंत्री का स्वागत करने उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवीन्द्र नाथ घोष, पर्यटन मंत्री गौतम देव सहित सिलीगुड़ी महकमा एवं ग्रामीण इलाकों के नेतागण उपस्थित हुए. शेर्पा डेवलपमेंट बोर्ड, लेप्चा डेवलपमेंट बोर्ड, भुजेल, नेवार, राई, मंगर, लिम्बु आदि सभी डेवलपमेंट बोर्ड के प्रतिनिधि आज मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. बोर्ड सदस्यों की गाड़ियों को एयरपोर्ट के बाहर कादोपानी चाय बागान के मैदान में रखवाने की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन मंत्रियों, पुलिस सहित मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों के कारण एयरपोर्ट पर गाड़ियों की लाईन लग गयी. जिससे यात्रियों की गाड़ियां प्रवेश नहीं कर पायी. इधर उत्तर बंगाल उत्सव के लिए दूर दराज के इलाकों से तृणमूल कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसें किराये पर ली गयीं. सिलीगुड़ी, बागडोगरा, विधाननगर, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी आदि रुट के यात्री काफी मुश्किल में फंस गये.

सिलीगुड़ी से इन सभी रुटों पर यात्रियों को घंटों तक इंतजार करते देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >