मैजिक के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन घायल

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सतभैया रेलगेट के पास घटी घटना खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी से पानीटंकी की तरफ़ जा रही मैजिक गाड़ी रविवार की सुबह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सतभैया रेलगेट के पास अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इस घटना में मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गये हैं. इस बारे में नक्सलबाड़ी थाना प्रभारी […]

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सतभैया रेलगेट के पास घटी घटना

खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी से पानीटंकी की तरफ़ जा रही मैजिक गाड़ी रविवार की सुबह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सतभैया रेलगेट के पास अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इस घटना में मैजिक में सवार तीन लोग घायल हो गये हैं. इस बारे में नक्सलबाड़ी थाना प्रभारी तपन पाल ने बताया कि सिलीगुड़ी से पानीटंकी की तरफ़ जा रही मैजिक गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गयी जिसमें तीन लोग घायल हो गये. घायल लोगों का इलाज नक्सलबाड़ी के ग्रामीण अस्पताल में किया जा रहा है.

श्री पाल ने बताया कि मैजिक को जब्त कर थाने में रखा गया है. उल्लेखनीय है कि नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के हाथीघीसा मोड़ के पास दो दिन पूर्व एक बस के पलट जाने से 19 लोग घायल हो गये थे. उस घटना के दो दिन बीतने के बाद ही फिर थाना क्षेत्र में मैजिक गाड़ी के पलट जाने से सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाहनों का परिचालन ट्रैफिक नियमों का अनुपालन नहीं किये जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घट रही हैं.

स्थानीय लोगों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का मानना है कि इन सड़कों पर वाहन चालकों में एक दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ लगी रहती है. इसी से इस तरह की दुर्घटनायें घट रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >